बीजेपी के सीनियर लीडर और राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है. उनके काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में ही टकरा गईं. यह हादसा सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर भाडौती पुलिस चौकी के सामने हुआ. इसमें किरोड़ीलाल मीणा के काफिले की तीनों कारें छतिग्रस्त हो गई हैं. हादसे के दौरान मंत्री किरोडीलाल मीणा की गाड़ी सबसे आगे चल रही थी. गनीमत ये रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. दरसल, कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा अपने काफिले के साथ सवाई माधोपुर से लालसोट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान भाड़ौती पुलिस चौकी के सामने उनके काफिले की कारें एक डंपर को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गईं. दरअसल, डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सवाई माधोपुर आये थे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लालसोट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान मंत्री मीणा का एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला भाड़ौती पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहा था. तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के चक्कर में किरोड़ीलाल मीणा की कार के पीछे उनके काफिले में चल रही एक कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MSI Laptops 2024: लॉन्च हुए पावरफुल प्रोसेसर और एआई पावर्ड फीचर्स से लैस लैपटॉप, चेक करें स्पेसिफिकेशन
MSI ने भारत में अपने लैपटॉप लाइनअप का विस्तार किया है। इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर द्वारा संचालित...
मिड-प्रीमियम सेगमेंट में Vivo V40 Series के दोनों फोन दमदार स्मार्टफोन हैं, ZEISS कैमरा सिस्टम से लैस, और डिजाइन में भी अव्वल
Vivo V40 और V40 Pro में मल्टीपल इमेजिंग फीचर्स दिए गए हैं क्योंकि दोनों फोन में ZEISS कैमरा...
তামুলপুৰত বিভাজনৰ বিভীষিকাৰ স্মৃতি দিৱস পালন
তামুলপুৰত জিলা প্ৰশাসনৰ দ্বাৰা বিভাজনৰ বিভীষিকাৰ স্মৃতি দিৱস পালন।
Share Market Rally Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline
Share Market Rally Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline
Breaking News: Delhi में होगी UP BJP कोर ग्रुप की बैठक, 25 उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा
Breaking News: Delhi में होगी UP BJP कोर ग्रुप की बैठक, 25 उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा