संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण और मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस सत्र में कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में टकराव के कारण दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं। इसके संकेत रविवार को सरकार की ओर से बुलाई सर्वदलीय बैठक में मिल गए। इस बैठक में विपक्षी दलों ने चर्चा के लिए अपने मुद्दे गिनाए लेकिन एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू ने बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग उठाकर सरकार को चौंका दिया। वायएसआरसीपी ने आंध्र प्रदेश के लिए तो बीजू जनता दल ने ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग रखी। सत्र को सुचारू चलाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजूजू ने कहा कि सरकार संसद में आसन से प्रक्रिया और नियमों के तहत अनुमति के अनुसार किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सभी दलों के नेताओं से सक्रिय सहयोग और समर्थन मांगा। बैठक में कांग्रेस के जयराम रमेश और के.सुरेश सहित कई नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष से उपाध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल समेत 41 दलों के 55 नेता बैठक में शामिल हुए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मनोज मुंतशिर के शब्द करेंगे प्रेरित, सुदेश लहरी छोड़ेंगे हंसी की फुहारें
कोटा, 21 सितंबर। 131वां राष्ट्रीय मेला दशहरा-2024 में इस बार प्रख्यात लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर...
ગુજરાતના રસ્તાઓ નેતાઓ ખાઈ ગયા કે પછી અદ્રશ્ય થઇ ગયા ?
ગુજરાત રાજ્યમાં વિકાસના નામે મતો મંગાવામાં આવે છે અને વિકાસના મોડેલની ચર્ચાઓ થાય છે. ગુજરાત સરકાર...
Gold Price Today: Diwali से पहले सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव, जानिए अपने शहर की नई कीमतें
Gold Price Today: Diwali से पहले सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव, जानिए अपने शहर की नई कीमतें
कोटा में कैसे हुई अनियंत्रित रोडवेज बस,कितनी हुई मौतें,देख खबर
अचानक अनियंत्रित हुई रोडवेज की बस,6 भेस और दो गायों की मौत
कोटा के आर पुरम थाना...
आज खेल संकुल में योग शिविर, काढ़ा वितरण शिविर & आयुर्वेद जागरूकता दौड़ का आयोजन हुआ।
आज धन्वंतरि जयंती & नवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज खेल संकुल में योग शिविर, काढ़ा वितरण...