बूंदी। जिलें के नैनवां इलाके में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक किसान के घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ करने की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय किसान परिवार खेत पर उड़द की फसल में कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए गया था। पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर नगदी सहित ज्वेलरी चुरा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। नैनवां के सुवानिया निवासी किसान रामराय नागर ने बताया कि रविवार को दिन में करीब 11 के आसपास वह परिवार सहित खेत पर दवा छिड़कने के लिए गया था। खेत पर काम निपटाने के बाद डेढ़ बजे के करीब जब वह वापस घर लौटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर 25 हजार रुपए नकद सहित चार तोला सोने की चूड़ियां, तीन सोने की मादलियां सहित चांदी के जेवर ले गए। चोरी की वारदात की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नाथसागर धरणाच्या आपत्कालीन दरवाजासह सर्वच २७ दरवाजे उघडले
नाथसागर धरणाच्या आपत्कालीन दरवाजासह सर्वच २७ दरवाजे उघडले
पैठण(विजय चिडे)पैठण येथील नाथसागर...
માનવીની ભવાઈ ફિલ્મ જેવા દ્રશ્યોનો વીડિયો વાયરલ
#buletinindia #gujarat #arvalli
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
वन्दे भारत एक्सप्रेस का कोटा आगमन पर क्रू का भव्य स्वागत
कोटा। यात्रियों और आमजनता की मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 20981/20982 उदयपुर सिटी-आगरा...