राजस्थान में मुद्दों की राजनीति से ज्यादा धर्म की राजनीति होनी शुरू हो गई है. राजस्थान में बीजेपी के सांसदों, विधायकों और नेताओं के बयान ज्यादातर धर्म को लेकर ही किए जा रहे हैं. जहां कांग्रेस धर्म के नाम पर बीजेपी को शिकस्त देने में जुटी है. वहीं बीजेपी नेता अपना डिफेंड भी धर्म के नाम पर टिप्पणी कर ही कर रहे हैं. बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी इन दिनों विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगातार राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं. लेकिन वह लगातार कांग्रेस को धर्म के नाम पर कटघरे में खड़े कर रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर धर्म के नाम पर हमला किया है.सीपी जोशी रविवार को बांसवाड़ा पहुंचे थे जहां वह बीजेपी जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए. इससे पहले वह डूंगरपुर में भी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए थे. जिसमें उन्होंने धर्म के नाम पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था. सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस पार्टी देश में विभाजनकारी नीतियों का समर्थन करती है तथा जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम करती आई है. कांग्रेस ने ही धर्म के आधार पर देश का बंटवारा करने पर सहमति जताई थी. इस दौरान जब उनसे भारत आदिवासी पार्टी द्वारा भील प्रदेश की मांग को लेकर सवाल किया गया तो सीपी जोशी ने कोई टिप्पणी नहीं की. अलबत्ता उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिंदू को हिंसक बताते हैं और कश्मीर में धारा 370 को फिर से बहाल करने की मांग करने वाले लोगों का समर्थन करते हुए उनको चुनाव लड़वाते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Chugh fires Cong. for making anti-national propaganda to please Gandhi family
PM determined to make India world leader : Chugh
BJP national general secretary Tarin Chugh today...
Meharaboon Irani’s Multibagger Stock Picking | डिफेंस सेक्टर में निवेशकों का बनेगा अच्छा पैसा | News
Meharaboon Irani’s Multibagger Stock Picking | डिफेंस सेक्टर में निवेशकों का बनेगा अच्छा...
UP lok sabha Election Voting: Kairana में कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग बूथ पर पहुंचे मतदाता | Aaj Tak
UP lok sabha Election Voting: Kairana में कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग बूथ पर पहुंचे मतदाता | Aaj Tak
India China Relations: America को पछाड़, चीन कैसे बना भारत का सबसे बड़ा Trading Partner? (BBC Hindi)
India China Relations: America को पछाड़, चीन कैसे बना भारत का सबसे बड़ा Trading Partner? (BBC Hindi)