बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के मंच से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को केंद्र सरकार व भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार जल्द गिरने वाली है।कोलकाता के धर्मतल्ला में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि ये लोग इस बार जो सत्ता में आए हैं वो कुछ दिनों के मेहमान हैं। ये सरकार चलने वाली नही है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि केंद्र की सरकार जल्द ही गिरने वाली है। TMC की शहीद दिवस रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जब हम देश की राजनीति को देखते हैं तो आज की चुनौती बढ़ी है। सांप्रदायिक ताकतें षड्यंत्र रच रही हैं। जो सत्ता में लोग हैं और दिल्ली के इशारे पर जो लोग अलग-अलग जगहों पर बैठे हैं वो लगातार षड्यंत्र कर रहे है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए अखिलेश ने कहा कि वह जान हथेली पर रखकर लड़ती हैं। अखिलेश ने कहा कि केंद्र की सत्ता में विभाजनकारी ताकतें बैठी हैं जो देश को बांटकर राज करना चाहती हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। निकट भविष्य में उन्हें पराजित किया जाएगा।सपा प्रमुख ने आगे कहा कि बंगाल व यूपी के लोगों ने देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी, जो महज कुछ दिनों के लिए सत्ता में मेहमान हैं। बंगाल ने उन्हें हराया, यूपी भी इस लड़ाई में शामिल हुआ। केंद्र में सत्ता में बैठी यह सरकार, जिसे लोगों की परवाह नहीं है, जल्द ही गिर जाएगी। वे सत्ता के लिए बेताब हैं। हम उन्हें गिरते हुए देखेंगे और जल्द ही हम खुशी के दिन देखेंगे। हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास करते हैं। लोगों के जीवन में बदलाव का समय आ गया है। संविधान और देश को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खाचरियावास बोले- समरावता-गांव में हुए नुकसान की भरपाई करें सरकार:थप्पड़ कांड की हो न्यायिक जांच; मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा के बयान का दिया हवाला
नरेश मीणा की रिहाई और समरावता गांव में बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाते हुए सोमवार को जयपुर...
महेन्द्र नाथ शर्मा स्मृति अंतर बागान फुटबॉल टूर्नामेंट में आज मौखुटी चाय बागान की जीत
महेन्द्र नाथ शर्मा स्मृति अंतर बागान फुटबॉल टूर्नामेंट में आज मौखुटी चाय बागान की जीत
असम चाय...
HDFC બેંક કુબેરબાગ મહુવા ખાતે નવકાર બ્લડ બેંકના સહયોગથી રક્તદાન કેમ્પ યોજાયો
HDFC બેંક કુબેરબાગ મહુવા ખાતે નવકાર બ્લડ બેંકના સહયોગથી રક્તદાન કેમ્પ યોજાયો
पंतप्रधानांनी राज्यपालांची हकालपट्टी करावी: थोर महापुरुषांबद्दल सातत्याने चुकीचे विधान; मराठा संघटना आक्रमक
डॉ. बाबासाहेब आंबडेकर मराठवाडा विद्यापीठातील कार्यक्रमात राज्यपाल भगतसिंग कोशयारी यांनी छत्रपती...
વેરાવળના રહેણાંક વિસ્તારમાં લાગી ભીષણ આગ | #GirSomnath | Divyang News
વેરાવળના રહેણાંક વિસ્તારમાં લાગી ભીષણ આગ | #GirSomnath | Divyang News