पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि वह इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को आतंकवादी मानती है। पाकिस्तान ने मांग की कि फलस्तीनियों के खिलाफ युद्ध अपराध के लिए नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीति और सार्वजनिक मामलों पर सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि 'नेतन्याहू एक आतंकवादी हैं और युद्ध अपराध के दोषी हैं। राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी कंपनियों और उत्पादों की पहचान के लिए एक समिति भी गठित की गई है, जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस्राइल या फलस्तीनियों के खिलाफ युद्ध अपराध करने वाली ताकतों को बढ़ावा दे रही हैं। पाकिस्तान की धार्मिक और राजनीतिक पार्टी तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान के हजारों समर्थकों ने इस्लामाबाद में गाजा युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध कार्यक्रम में राणा सनाउल्लाह भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने गाजा में तत्काल युद्ध विराम की मांग की और पाकिस्तानी सरकार से इस्राइली प्रधानमंत्री को आतंकवादी घोषित करने की अपील की। ' पाकिस्तान और इस्राइल के बीच सीधा कोई व्यापारिक संबंध नहीं है, लेकिन कई पश्चिमी ब्रांड इस्राइली उत्पाद पाकिस्तान में बेचते हैं। राणा सनाउल्लाह ने कहा कि हम न केवल इस्राइल का बहिष्कार करेंगे बल्कि इससे संबंधित सभी उत्पादों और उन कंपनियों का भी बहिष्कार करेंगे, जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से क्रूर ताकतों की मदद कर रही हैं। ऐसे उत्पादों की पहचान के लिए एक समिति बनाई जाएगी। पाकिस्तान सरकार ने तहरीक ए लब्बैक पार्टी से ये वादा भी किया कि पाकिस्तानी सरकार महीने के अंत में फलस्तीनियों की मदद के लिए एक हजार टन से अधिक राहत सामग्री भेजेगी। इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान ने गाजा के फलस्तीनी मेडिकल छात्रों को पाकिस्तान में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा भी की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मतमोजणी शांततेत व सुरळीत पार पडण्यासाठी सर्वांनीच सहकार्य करावे - तहसिलदार रामेश्वर गोरे
मतमोजणी शांततेत व सुरळीत पार पडण्यासाठी सर्वांनीच सहकार्य करावे - तहसिलदार रामेश्वर गोरे
रावतभाटा महिला मंडल द्वारा नृत्य संगीत प्रतियोगिता के साथ मनाया सावन महोत्सव
रावतभाटा नृत्य, संगीत और प्रतियोगिताओं के साथ महिला मंडल ने सावन महोत्सव। मनाया कोटा रोड पर नगर...
Lok Sabha Election 2024: थम जाएगा देश भर में चुनावी शोर, एक जून को अंतिम चरण का मतदान
Lok Sabha Election 2024: थम जाएगा देश भर में चुनावी शोर, एक जून को अंतिम चरण का मतदान
ઋષિ સુનકના સમર્થકોએ લિઝ ટ્રસ પર સવાલોથી ભાગવાનો લગાવ્યો આરોપ, કહ્યું- મીડિયાથી ડરી ગઈ
કન્ઝર્વેટિવ પાર્ટીના સમર્થકોએ શુક્રવારે બ્રિટિશ પીએમ પદ માટે મતદાન કર્યું તેના બે દિવસ પહેલા...
एक जुलाई से लागू होगा नया नियम अब 18वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
उत्तर प्रदेश में,एक जुलाई से लागू होगा नया नियम अब 18वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं...