प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। 21 से 31 जुलाई तक चलने वाले सत्र में 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। विश्व धरोहर समिति की बैठक साल में एक बार होती है। भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है।विश्व धरोहर से संबंधित सभी मामलों के प्रबंधन और सूची में शामिल किए जाने वाले स्थलों पर निर्णय से संबंधित चर्चा होगी। इसमें 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा, भारत मंडपम में भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी में देश में वापस लाई गई कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अब तक 350 से अधिक कलाकृतियां वापस लाई जा चुकी हैं। इसके अलावा, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी सभ्यता, भौगोलिक विविधता, पर्यटन स्थलों और सूचना प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आधुनिक विकास को उजागर करने के लिए ‘अतुल्य भारत’ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चापरमुख गुरूद्वारा "माताजी" में श्रद्धा पुर्वक मनी गुरूनानक की 553वीं जन्म जयंती।
प्रभात फेरी और कीर्तन से भक्तिमय हुवा क्षेत्र ।
चापरमुख गुरूद्वारा "माताजी" में श्रद्धा पुर्वक मनी गुरूनानक की 553वीं जन्म जयंती।
વિપુલભાઈ ચૌધરીની પાઘડી સાથે મહાસંમેલનનું આયોજન
#buletinindia #gujarat #mahesana
Atiq Ahmed के भाई अशरफ को फिर किया जाएगा अदालत में पेश, उमेश पाल हत्याकांड में षड्यंत्र रचने का है आरोप
उमेश पाल हत्याकांड में षड्यंत्र रचने के आरोपित माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को शनिवार को...