राजस्थान की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बहुत जल्द ही मध्य प्रदेश की राजनीति में एंट्री करने वाली है. इसके संकेत बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने शनिवार को अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिए हैं. इस ट्वीट के सामने आते ही राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि इस साल के आखिर में प्रदेश की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. बीएपी सांसद ने एक्स पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मध्यप्रदेश के युवाओं को गुमराह कर अपने व्यक्तिगत हितों के लिए कुछ लोग कांग्रेस में चले गये. अब ये बीजेपी में आ गए. लेकिन मैं मध्यप्रदेश के तमाम आदिवासी एवं अन्य शोषित पीड़ित समुदाय के युवा साथियों से कहना चाहूंगा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है. मजबूत टिकाऊ विकल्प के रूप में हम आपके साथ खड़े हैं. बहुत जल्द मध्यप्रदेश में भी कमल-कांग्रेस का रगड़ा निकालेंगे. राजस्थान की राजनीति में महज 9 महीने पहले कदम रखने वाली भारत आदिवासी पार्टी बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल कर संसद तक पहुंचने में कामयाब रही है. इस वक्त दक्षिणी राजस्थान की 31 विधानसभा सीटों में से भारत आदिवासी पार्टी के 4 विधायक हैं. दक्षिण राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जालोर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़कर बीएपी को 17.92% वोट हासिल हुए हैं. ऐसे में अब सासंद राजकुमार रोत मध्य प्रदेश की राजनीति में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM મોદીને આવકારવા જામકંડોરણામાં તડામાર તૈયારીઓ | PM Modi in Saurashtra | ZEE 24 Kalak
PM મોદીને આવકારવા જામકંડોરણામાં તડામાર તૈયારીઓ | PM Modi in Saurashtra | ZEE 24 Kalak
ડીસા તાલુકાના રસાણા મોટા અને રસાણા નાના પ્રાથમિક શાળાના નવિન રૂમોનું ખાત મુહુર્ત કરવામાં આવ્યું
ડીસા તાલુકાના રસાણા મોટા અને રસાણા નાના પ્રાથમિક શાળાના નવિન રૂમોનું ખાત મુહુર્ત કરવામાં આવ્યું
Is sugar really the villain? #nutritiontips #sugarcravings
Is sugar really the villain? #nutritiontips #sugarcravings
इटावा पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने किया हंगामा, ब्लॉक स्तरीय कई विभागो के अधिकारी रहे गैर मौजूद, बैठक का सदस्यो ने किया बहिष्कार
इटावा पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा
----
ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के...