जयपुर में एक युवक ने ताजिए को लेकर एक ऐसा बयान दे डाला कि मुस्लिम समाज भड़क गया. वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग युवक के घर पहुंच गए और जमकर बवाल मचाया. वहीं कुछ युवकों के पिता के होटल पर तोड़फोड़ मचाई. आक्रोश देखकर पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को हटाया. इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा. हैरान करने वाली बात यह है कि ताजिए पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स जयपुर की जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर शब्बीर कुरैशी का बेटा रजी कुरैशी है. जिसने पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकलने वाले ताजिए को बहुत बड़ा गुनाह बताया और उसकी तुलना सूअर से कर दी. यही नहीं उसने यह तक कह दिया कि इस्लाम में ताजिए का जिक्र तक नहीं है, वो धर्म को ताजिया खराब कर रहा है. जिसका वीडियो वायरल हो गया और लोग उसकी गिरफ्तार की मांग करने लगे. युवक रजी कुरैशी के पिता जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर शब्बीर कुरैशी ने भी अपना वीडियो जारी कर बेटे की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि हमने 10 साल पहले ही आरोपी बेटे का बाय काट कर दिया है, आरोपी मंदबुद्धि है. लेकिन हम सरकार और प्रशासन से मांग करेंगे कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इसको लेकर एसीपी कोतवाली अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी के संबंध में पुलिस को लोगों को रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रजी कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मौके पर शांति है और पुलिस ने लोगों से झूठी अफवाहों को तवज्जो नहीं देने की अपील भी की है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કર્ણાટકમાં કોંગ્રેસનો વિજય થતા બોટાદ જિલ્લા કોંગ્રેસ સમિતિ દ્વારા ફટાકડા ફોડી આનંદ વ્યક્ત કર્યો
કર્ણાટકમાં કોંગ્રેસનો વિજય થતા બોટાદ જિલ્લા કોંગ્રેસ સમિતિ દ્વારા ફટાકડા ફોડી આનંદ વ્યક્ત કર્યો
રાધનપુર મહાજનવાળા પાસે રાત્રે બાઈક ચોરીની ઘટના | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર મહાજનવાળા પાસે રાત્રે બાઈક ચોરીની ઘટના | SatyaNirbhay News Channel
જોગણ ગામે સંકલ્પ યાત્રા કાર્યક્રમ
પેટલાદ તાલુકાના જોગણ ગામે વિકસિત ભારત સંકલ્પ યાત્રા અંતર્ગત કાર્યક્રમોનું આયોજન કરવામાં આવ્યું...
जयपुर में हिंदुओं के पलायन के पोस्टर लगने के बाद विधायक गोपाल शर्मा ने दी ये चेतावनी
राजधानी जयपुर में हिंदुओं के पलायन का मामला एक फिर से चर्चाओं में छा गया. अब इस मामले पर सियासत...
બનાસકાંઠામાં વધુ 4 વ્યાજખોરો સામે ફરિયાદ નોંધાઇ
બનાસકાંઠામાં પઠાણી ઉઘરાણી કરતાં વ્યાજખોરો સામે પોલીસ મથકે ફરિયાદ નોંધાઇ રહી છે. જ્યાં ગુરૂવારે...