रजत सिटी के खुले भूखंड में हुई महिला की हत्या में हत्यारा पति निकला कुन्हाड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार पूछताछ जारी

कोटा

शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के रजत सिटी में खाली भूखंड में महिला की हत्या में हत्यारा महिला का पति ही निकला पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का आज खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। कुन्हाड़ी थाना सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि 4 जुलाई को खाली भूखंड में रानी बाई घर से कचरा बीनने निकली थी वह वापस नही लौटने पर 5 जुलाई को सुबह उसका शव पत्थर से कुचला हुआ मिला। पुलिस ने आखरी बार रानी बाई को उसके पति मुकेश के साथ देखा गया था।पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को आज सुलझाते हुए आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।