राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं झालरापाटन विधायक वसुंधरा राजे इन दिनों अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं और कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर वसुंधरा राजे अपने काफिले के साथ महात्मा गांधी कॉलोनी पहुंचीं, और गाड़ी से उतरकर अचानक एक कार्यकर्ता की बाइक पर पीछे बैठ गईं. कुछ देर तक कॉलोनी में बाइक पर भ्रमण करने के बाद राजे बाइक से उतर गईं और फिर एक अन्य कार्यकर्ता के स्कूटर पर सवार हो गईं. इसके बाद वे स्कूटर पर गिंदौर गेट होते हुए नगर पालिका तथा झालरापाटन शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं से मिलीं और उनका हाल-चाल जाना. इस मौके पर वसुंधरा राजे ने झालरापाटन शहर में व्याप्त कमियों और अवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा मौके पर ही अधिकारियों को खामियां दुरुस्त करने के दिशा निर्देश प्रदान किए. राजे ने तालाबों की स्थिति सुधारने तथा तालाबों में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए. अक्सर अपने दौरे के दौरान व्यस्त रहने वाली वसुंधरा राजे सिंधिया इन दिनों अलग ही मूड में नजर आ रही हैं. राजे इस क्षेत्र में लगभग 35 सालों से लगातार बनी हुई हैं तथा यहां से चुनाव लड़कर जीतती रही हैं. किंतु पिछले 20 सालों के दौरान उनको यहां पर इस प्रकार से घूमते फिरते नहीं देखा गया है. हालांकि वह जब भी आती हैं तो कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करती हैं. किंतु इस प्रकार से मोटरसाइकिल और स्कूटर पर बैठकर घूमते हुए राजे को यहां की युवा पीढ़ी ने पहली बार ही देखा है, जिसकी लोगों में काफी चर्चा हो रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election Result 2024: आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर बोला हमला | AAP
Lok Sabha Election Result 2024: आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर बोला हमला | AAP
Parliament Budget Session: संसद में Ram Mandir पर बोले Asaduddin Owaisi, छिड़ गई महाबहस | Latest
Parliament Budget Session: संसद में Ram Mandir पर बोले Asaduddin Owaisi, छिड़ गई महाबहस | Latest
Breaking News: Ayodhya आने वाले मेहमानों के लिए होंगे खास पकवान, सामने आया मेन्यू | Ram Mandir
Breaking News: Ayodhya आने वाले मेहमानों के लिए होंगे खास पकवान, सामने आया मेन्यू | Ram Mandir
झालावाड़: एक दिन में 117 एमएम बारिश, 6 जिलों में ऑरेंज, 8 में येलो अर्लट जारी
जयपुर। राजस्थान की ओर मानसून धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। 22 जून यानी शनिवार को भी प्रदेश में मानूसन...
દરિયા પાણીથી ખેડૂતોને નુકસાન, દરિયાનું ખારુ પાણી બન્યુ વેરી | VTV Gujarati
દરિયા પાણીથી ખેડૂતોને નુકસાન, દરિયાનું ખારુ પાણી બન્યુ વેરી | VTV Gujarati