कोटा. श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कनवास के भगवान मुरली मनोहर जी के मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन कथा वाचक गुरुदेव रवि गौतम ने किया। समाज के अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं महामंत्री रघुकुल नंदन गौतम ने बताया कि समाज के दशकों पुराने मंदिर के नवनिर्माण के कार्य में समाजबंधुओं से मिलकर कार्य योजना बनाई गई थी। आचार्य रवि गौतम कंदाफल वालों के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया। जिसमें कर्णेश्वर वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन करवाया गया। मंदिर पुजारी द्वारा भगवान मुरली मनोहर जी की महाआरती की गई। बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति एवं रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गौतम, चंद्रशेखर गौतम, शिवाजी गौतम गोपालपुरा, यदुनंदन गौतम, मनोज आचार्य, कपिल शर्मा, राजेंद्र शर्मा सिमलिया, राम प्रसाद शर्मा, पंडित नंदलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, विष्णु प्रसाद गौतम, श्याम बिहारी गौतम संजय गौतम, मनोज शर्मा, पंडित रामबाबू शर्मा सहित कनवास तहसील क्षेत्र के समाजबंधु उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
2200 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Nokia के इन फीचर फोन्स में मिलेगा Youtube का फायदा, इन Clould Apps को भी कर सकेंगे एक्सेस
Nokia यूजर्स के लिए बड़ी खबर कंपनी ने अपने दो फीचर फोन्स में YouTube शॉर्ट के साथ कई अन्य क्लाउंड...
સ્ટેરીંગ પરનો કાબૂ ગુમાવતા અકસ્માત...
સ્ટિયરિંગ પરથી કાબૂ ગુમાવતા અકસ્માત: ડીસાના ભોયણ પાસે રીક્ષા પલટી ખાતા અકસ્માત; 5 ઇજાગ્રસ્તોને...
Film Review: लोगों को क्यों खास लगी Ranbir Kapoor की 'Animal', जानिए दर्शकों के मन की बात | #local18
Film Review: लोगों को क्यों खास लगी Ranbir Kapoor की 'Animal', जानिए दर्शकों के मन की बात | #local18