आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में ये एलान किया। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे। मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। मान ने कहा कि हमने अभी जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी। हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। 10 साल में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया। हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। सड़कों पर लाठियां चल रही है। किसानों को रौंदा गया। हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निवीर लेकर आ रहे हो। चार साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। किसानों और बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है। अपराध बढ़ता जा रहा है। आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने 'हरियाणा में बदलेंगे हाल अब लाएंगे केजरीवाल' का नारा दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शासन द्वारा छात्राओं को उपलब्ध कराई साइकल
गुन्नौर मध्यप्रदेश शासन द्वारा 3 किलोमीटर अधिक दूर से अध्ययनरत छात्राओं के लिए निशुल्क साइकल...
મધવાસ ચોકડી પાસે મોટરસાયકલને ક્રેન ચાલકે અડફેટે લેતા પીતા પુત્ર નુ મોત. મધવાસ પાસે અકસ્માત ની વણઝાર
શહેરાના રહીશ અને હાલ સુરત ખાતે રહેતા ભાનુપ્રસાદ કનુભાઈ પરમાર ઉ વ ૩૬ અને તેઓના ૦૭ વર્ષીય પુત્ર...
નસવાડીમાં અંધશ્રદ્ધા મુદ્દે આપ્યું આવેદન
#buletinindia #gujarat #chotaudepur
Kirit Somaiya, Narayan Rane यांच्या बंगल्यावरील कारवाईबद्दल काय म्हणाले? | Devendra Fadnavis
Kirit Somaiya, Narayan Rane यांच्या बंगल्यावरील कारवाईबद्दल काय म्हणाले? | Devendra Fadnavis