जम्मू संभाग के जिला डोडा के बाद कश्मीर के उत्तरी इलाके के जिला कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हो गई है। गुरुवार को सीमांत क्षेत्र केरन में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। मौके पर सेना की 6 आरआर और पुलिस के एसओजी के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। यहां, जवानों ने दो आतंकवादी मार गिराए हैं। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को मौसम बिगड़ा हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई है। बादल छाए हुए हैं। इससे पहाड़ी इलाके धुंध से घिर जाते हैं। इसी बीच सुरक्षाबल आतंकियों से लोहा ले रहे हैं। उधर, डोडा में भी मुठभेड़ चल रही है। बिगड़े मौसम के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। डोडा में सोमवार से आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। डोडा में चार दिनों में ये तीसरी मुठभेड़ है, लेकिन अभी सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिल पाई है। घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और बिगड़ा हुआ मौसम सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना हुआ है, लेकिन जवान डटे हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आतंकियों का सफाया किया जाएगा। रामबन-डोडा रेंज के डीआइजी श्रीधर पाटिल ने कहा कि ऑपरेशन अभी चल रहा है। जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खत्म हुआ इंतजार, जारी हुए 12वीं कला-विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे सोमवार को दोपहर 12.15...
विहामांडवा येथील जैन मंदिरात चोरी करण्याचा अयशस्वी प्रयत्न; नागरिकात भीतीचे वातावरण
विहामांडवा येथील जैन मंदिरात चोरी करण्याचा अयशस्वी प्रयत्न; नागरिकात भीतीचे वातावरण
पाचोड/पैठण...
Congress के कार्यक्रम में बंद हो गया Rahul Gandhi का माइक, संविधान रक्षा पर बोल रहे थे | Aaj Tak
Congress के कार्यक्रम में बंद हो गया Rahul Gandhi का माइक, संविधान रक्षा पर बोल रहे थे | Aaj Tak
नग्न कर घुमाई गई महिलाओ में से एक ने बताई आपबीती
😢😢😢😢😢😢😢😢
मणिपुर : दिल जकजोर कर देने वाली इस घटना का विडियो वाइरल हो रहा हैं !
*एक...