ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मुंबई में उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। सनातन धर्म में विश्वासघात एक बहुत बड़ा पाप है। महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर आए बयान के बाद कोई उनकी आलोचना कर रहा है, तो कोई उनका समर्थन। वहीं, अब बॉलीवुड क्वीन और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है।हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने शंकराचार्य पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन किया है। कंगना ने कहा कि शंकराचार्य जी ने उनकी शब्दावली और अपने प्रभाव और धार्मिक शिक्षा का दुरुपयोग किया है।कंगना ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, 'राजनीति में गठबंधन, संधि और एक पार्टी का विभाजन होना बहुत सामान्य और संवैधानिक बात है, कांग्रेस पार्टी का विभाजन 1907 में और फिर 1971 में हुआ, अगर राजनीति में राजनीतज्ञ राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा? धर्म ये भी कहता है कि अगर राजा ही प्रजा का शोषण करने लगे तो राजद्रोह ही आखिरी धर्म है। शंकराचार्य जी ने महाराष्ट्र के हमारे माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को अपमानजनक शब्दावली से गद्दार, विश्वासघाती जैसे आरोप लगाते हुए हम सब की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, शंकराचार्य जी इस तरह की छोटी और ओछी बातें करके हिंदू धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। बता दें कि शंकराचार्य उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी के विवाह समारोह में भाग लेने मुंबई गए थे। शंकराचार्य उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास पर भी गए थे। तब उन्होंने कहा था कि जिस तरीके से विश्वासघात करके एक हिंदूवादी पार्टी को तोड़ा गया, उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह ठीक नहीं है। जब तब वह दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान नहीं हो जाता, तब तक हम सबके मन में पीड़ा और दर्द दूर नहीं हो सकता।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मूसलाधार बारिश भी नही डिगा पाई लोकसभाध्यक्ष के स्वागत का उत्साह
बून्दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को केशवराय पाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। लोकसभा...
મહુવાના આંગણકા ગામેથી તબીબી
પ્રેકટીસ કરતાબેડમી ડોકટરઝડપાયા
દવાખાનાઓમાંથી દવાઓ, ઈન્જેકશન અને સાધનો કબજે લેવાયા
ગેરકાયદે દવાખાનું ખોલી લોકો સાથે છેતરપીંડી કરતા હતા
બગદાણા તાબેના આંગણકા ગામે...
આર્ટ્સ કોલેજ ફતેપુરામાં આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ અંતર્ગત વિવિધ સ્પર્ધાઓનું આયોજન કરવામાં આવ્યું
રિપોર્ટર-જુનેદ પટેલ-ફતેપુરા
આર્ટ્સ કોલેજ ફતેપુરામાં NSS વિભાગ દ્વારા ૧૯/૦૭/૨૦૨૩ ના રોજ...
UP News: Greater Noida में टोल प्लाजा पर देर रात रईसजादों ने काटा बवाल, लाठी-डंडों से की तोड़फोड़
UP News: Greater Noida में टोल प्लाजा पर देर रात रईसजादों ने काटा बवाल, लाठी-डंडों से की तोड़फोड़
#बुलंदशहर#दिन दहाड़े युवक पर जानलेवा हमला,हमले में युवक के हाथ में लगी गोली
#बुलंदशहर#दिन दहाड़े युवक पर जानलेवा हमला,हमले में युवक के हाथ में लगी गोली