राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 'आदिवासियों के डीएनए' को लेकर दिए अपने विवादित बयान के लिए गुरुवार को विधानसभा में माफी मांग ली. सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान शिक्षा मंत्री ने खेद प्रकट करते हुए कहा, 'मैं आदिवासी समाज से आता हूं. महाराणा प्रताप के साथ युद्ध में भी आदिवासियों ने भी सहयोग दिया था. आदिवासियों को अगर मेरी बातों से पीड़ा हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं.' 3 जुलाई को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक करके सदन के अंदर मदन दिलावर को घेरने की रणनीति बनाई थी. इसी के तहत, जब भी शिक्षा मंत्री कुछ भी बोलने के लिए सदन में खड़े होते थे तो विपक्ष के नेता हंगामा करते हुए उनसे माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करने लगते थे. आलम यह था कि मदन दिलावर की बात कोई सुन ही नहीं पाता था. आज भी ऐसा ही हुआ. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शिक्षा मंत्री ने जैसे ही बोलना चाहा तो कांग्रेस नेता हंगाम करने लगे. तभी उन्होंने आदिवासियों से माफी मांगकर गतिरोध समाप्त कर दिया. यह पूरा विवाद बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से सांसद राजकुमार रोत द्वारा दिए गए एक बयान पर टिप्पणी से शुरू हुआ था. बीएपी सांसद रोत ने कहा था कि वह आदिवासी समुदाय से आते हैं और हिंदू धर्म समेत संगठित धर्मों से अलग एक विश्वास प्रणाली से जुड़े हुए हैं. फिर रोत के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए दिलावर ने कहा था कि अगर बीएपी के नेता अपने आप को हिंदू नहीं मानते तो, उन्हें डीएनए टेस्ट कर देखना चाहिए कि वह हिंदू के बेटे हैं या नहीं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Shehnaaz Gill ने पलक तिवारी के बयान को बताया झूठा, सलमान खान के 'कपड़े वाले रुल' की बात को किया खारिज
Shehnaaz Gill Dismisses Palak Tiwari Comment On Salman Khan Clothes Rule For Girls: सलमान...
গোলাঘাট আলুপতিত হাতে লোতে স্থানীয় লোকে কৰায়ত্ত এটা তেল চোৰ l আৰক্ষীৰ কটকটীয়া নিৰাপত্তাৰ পিচতো
গোলাঘাটত শাৰদীয় দুৰ্গা পূজাৰ বাবে নগৰৰ বজাৰৰ সমূহত গ্ৰাহকে ভিৰ কৰা পৰিলক্ষিত হয় থকা সময়তে চুৰৰ...
अमानगंज ग्राम पंचायत बलगहा मझगवा शेख सामुदायिक भवन चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट!!
अमानगंज ग्राम पंचायत बलगहा मझगवा शेख सामुदायिक भवन चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट!!
#girsomnath | ગૃહ મંત્રી અમિત શાહ ગીર સોમનાથની મુલાકાતે | Divyang News
#girsomnath | ગૃહ મંત્રી અમિત શાહ ગીર સોમનાથની મુલાકાતે | Divyang News
श्री धरणीधर मन्दिर मांडकला के लिए विशाल वाहन यात्रा 9 सितंबर को,अखिल भारतीय श्री धाकड़ युवा संघ की बैठक हुई संपन्न।
सुल्तानपुर. अखिल भारतीय श्री धाकड युवा संघ के तत्वावधान में श्री धरणीधर मन्दिर मांडकला नगर फोर्ट...