रामगंजमंडी में गोवर्धन नाथ महाराज की 28वीं नगर परिक्रमा गिरिराज धरण कृपा मंडल के तत्वाधान में निकाली गई। जिसमें रथ को आकर्षक सजाकर गोवर्धननाथ को विराजित किया गया। परिक्रमा में महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लेते हुए श्याम पताका हाथों में लिया और डीजे पर बज रहे भजनों पर जमकर थिरकी। बता दे कि महीने की पूर्णिमा एकादशी पर बाजार नम्बर 6 से परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। जिसमें नाचते गाते श्रद्धालु आगे बढ़े, जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। 4 किलोमीटर की नगर परिक्रमा का गोवर्धननाथ मंदिर पर गिरिराज धरण की महाआरती और दर्शन के बाद समापन किया गया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।