सांगोद, कोटा बरसात की शुरुआत होते ही शहर में मच्छरों का आतंक बढने लगा है। मच्छरों को पनपने के लिए भी शहर में जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। गर्मी, उमस और पानी भरने की वजह से अक्सर मच्छरों को पनपने के लिए सही वातावरण मिल जाता है। जिससे कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार आदि शामिल हैं। जो अक्सर इन दिनों चिंता का विषय बने रहते हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। बारिश की शुरुआत के साथ ही मच्छरजनित बीमारियां भी पैर पसारना प्रारंभ कर देती हैं। जिसकी मुख्य वजह होती है जगह-जगह पानी भराव। जिसमें मच्छर पनपकर अपने डंक से लोगों को बीमारियां परोसते हैं। शहर के अस्पतालों में भी मच्छरजनित बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचने लगे है। शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां हल्की सी बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है। जहां पानी कई दिनों तक भरा रहता है। खासकर खाली भूखंड मच्छरों के पनपने का बड़ा जरिया बन रहे है। कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव नहीं होने से मच्छर तेजी से पनपने लगे हैं। जिनके लार्वा से मलेरिया और डेंगू जैसे गंभीर रोग का खतरा भी बढ़ गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
क्लब में बाउंसर्स के साथ हुई मारपीट, कांग्रेस के पूर्व मंत्री के भतीजे का उछला नाम!
जयपुर के एक क्लब में रईसजादों की दबंगई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में कई युवक...
गहलोत ने पायलट के लिए छोड़े शब्द बाण,तो इधर बीजेपी नेता के बयान से सियासत गर्माई
राजस्थान की सियासत में पांच साल बाद फिर नकारा, निकम्मा, गद्दार जैसे शब्दों की गूंज सुनाई दी है,...
NIMHANS to Launch a Comprehensive Suicide Prevention Centre to Tackle India's Growing Mental Health Crisis.
September 9, 2024
In landmark initiative aimed at addressing the escalating suicide crisis in...
ગોધરાના પથ્થરતલાવડી વિસ્તારમાં ગંદા પાણીથી ચામડીનો રોગ વકર્યો.
ગોધરાના પથ્થરતલાવડી વિસ્તારમાં ગંદા પાણીથી ચામડીનો રોગ વકર્યો.
Ahmedabad भूत पूर्व माजी सैनिक की यह आप बीती प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने में सहायता करे,
Ahmedabad भूत पूर्व माजी सैनिक की यह आप बीती प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने में सहायता करे,