सांगोद, कोटा देवशयनी एकादशी के साथ ही बुधवार से मांगलिक आयोजनों पर विराम लग गया। इस दौरान विवाह संस्कार समेत सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। चार माह बाद देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। बुधवार को एकादशी पर बालिकाओं ने लाडी बोहनी पर्व भी मनाया। बालिकाएं सज धज कर अपनी सखियों के साथ नदी के तट पर पहुंची और पूजा अर्चना कर मान्यतानुसार कपड़े से बनी लाडियों को नदी के पानी में विसर्जित किया तथा गुड़-शक्कर व गेहूं से बने प्रसाद का वितरण किया। इससे पूर्व सुबह से ही घरों में बालिकाएं अपने परिजनों के साथ कपड़े की लाडी बनाने में जुटी रही। देर शाम को यहां उजाड़ नदी के तटों पर खासकर गणेशकुंज में बालिकाओं की भीड़ लगी रही। बालिकाओं ने नदी के पानी में कपड़े से बनी लाडियों को प्रवाहित कर प्रसाद खिलाया। वहीं देवशयनी एकादशी के साथ ही शहनाईयों की गूंज भी थम गई। चार माह बाद देशउठनी एकादशी से मांगलिक आयोजनों की शुरूआत होगी। माना जाता है कि क्षीर सागर में चार मास तक भगवान विष्णु समेत सभी देवी देवता भी विश्राम करते है। मान्यता है कि इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्यो में देवी देवताओं की उपस्थिति नहीं होने से कार्य की सम्पन्नता नहीं होती
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जबलपुर तिरंगा टीम द्वारा पुलिस का सम्मान एवं ज्ञापन सौंप चौकी में पुलिस बल की तैनाती की मांग की!!
जबलपुर तिरंगा टीम द्वारा पुलिस का सम्मान एवं ज्ञापन सौंप चौकी में पुलिस बल की तैनाती की मांग की!!
બોટાદ જંકશન ખાતે મહુવા બાંદ્રા ટ્રેનને અટકાવી દેવામાં આવી,વરસાદને કારણે રેલ્વે પ્રસાશન દ્વારા નિર્ણય
બોટાદ જંકશન ખાતે મહુવા બાંદ્રા ટ્રેનને અટકાવી દેવામાં આવી,વરસાદને કારણે રેલ્વે પ્રસાશન દ્વારા નિર્ણય
कबड्डी में बीए पार्ट द्वितीय की छात्राएं रही विजेता
राजकीय कन्या महाविद्यालय में खेल सप्ताह के तहत प्राचार्य डॉ. पानमल पहाडिया के सानिध्य में कबड्डी...
Pune Car Accident Case: आखिर देरी से क्यों टूटी प्रशासन की नींद, नाबालिग की गाड़ी से 2 की मौत
Pune Car Accident Case: आखिर देरी से क्यों टूटी प्रशासन की नींद, नाबालिग की गाड़ी से 2 की मौत