सांगोद, कोटा यहां प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में अधिकारी व कार्मिकों ने लोगों को योजना से जुड़ी जानकारी दी तथा मौके पर ही घरों पर योजना में आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल की है। योजना में लोग बढ़-चढ़कर आवेदन कर रहे है। घरों पर सोलर सिस्टम लगाने के बाद ना केवल बिजली की बचत होती वहीं घरों पर आने वाले बिजली के भारी भरकम बिलों से भी लोगों को राहत मिलेगी। सहायक अभियंता प्रमोद यादव व कनिष्ठ अभियंता निखिल गुरावा ने बताया कि शिविर में सोलर सिस्टम लगाने के इच्छुक बीस जनों का पंजीयन किया गया तथा अन्य लोगों को भी योजना से जुडऩे को लेकर प्रोत्साहित किया गया। पोर्टल में कोटा सर्किल के स्थान पर केईडीएल आ रहा है। इस समस्या के बारे में अधिकारियों से बात की गई। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रामावतार वर्मा, नगर भाजपा महामंत्री बुद्धिप्रकाश राठौर, पार्षद कृष्ण कुमार गर्ग, प्रवीण गर्ग आदि ने भी शिविर में जानकारी ली।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#girsomnath l સુત્રાપાડા બંદરમાં 358 કરોડના ખર્ચે નિર્માણ થનાર જેટીના કામના શ્રી ગણેશ થયા l
#girsomnath l સુત્રાપાડા બંદરમાં 358 કરોડના ખર્ચે નિર્માણ થનાર જેટીના કામના શ્રી ગણેશ થયા l
Karnataka Result LIVE: कर्नाटक ने दिया Congress का साथ, BJP और JDS को नुकसान | NDTV India Live TV
Karnataka Result LIVE: कर्नाटक ने दिया Congress का साथ, BJP और JDS को नुकसान | NDTV India Live TV
या चिमुकल्याच्या डायलॉग ऐकून पोट धरून हसाला... एकदा ऐकाच । Funny Dialogue Video Viral । Hpn News
या चिमुकल्याच्या डायलॉग ऐकून पोट धरून हसाला... एकदा ऐकाच । Funny Dialogue Video Viral । Hpn News
શિક્ષક દિન નિમિત્તે ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા, ડીસા દ્વારા માળવા પરા શાળાના શિક્ષક શ્રીઓના સન્માનનો કાર્યક્રમ યોજાયો..
શિક્ષક દિન નિમિત્તે ભારત વિકાસ પરિષદ મહાવિજય શાખા, ડીસા દ્વારા માળવા પરા શાળાના શિક્ષક શ્રીઓના...