सांगोद, कोटा यहां क्रय विक्रय सहकारी समिति संचालक मंडल की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में अध्यक्ष ओम मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति से जुड़े कार्यो के साथ ही कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में कई सदस्यों ने मरीजों को महंगी दवाईयों से राहत दिलवाने की मंशा से समिति की ओर से जन औषधी केन्द्र संचालन का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने बताया कि शहर में समिति का जन औषधी केन्द्र संचालित होता है तो गरीब तबके के मरीजों को बाजार से महंगी दवाईयां नहीं खरीदना पड़ेगा। बैठक में कई सदस्यों ने खाद-बीज भंडारण के लिए जगह की तंगी पर अतिरिक्त गोदाम निर्माण के लिए समिति को निशुल्क भूमि आवंटन के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों ने राजफेड पर बकाया राशि के भुगतान के लिए पत्र लिखने पर चर्चा हुई। प्रधान व्यवस्थापक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि राजफेड पर समिति की करीब दो करोड़ रुपए की राशि बकाया चल रही है। बैठक में महेन्द्र नागर, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, चेतन मेहता, नरोत्तम नागर, मेघराज मेहता, बन्ने सिंह, किशनगोपाल, चन्द्रमोहन मीणा, चन्द्रकलां मंगल आदि मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
एफआईआर दर्ज होने के बाद डाक्टर मनीष त्रिपाठी बताया क्यों हो रही है साजिश।
जनपद आजमगढ़ में,एफआईआर दर्ज होने के बाद डाक्टर मनीष त्रिपाठी बताया क्यों हो रही है साजिश। मालूम...
The Kerala Story को 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर का सपोर्ट, विवेक अग्निहोत्री ने दिया शशि थरूर को करारा जवाब
Vivek Agnihotri Reacts On Shashi Tharoor Tweet Over The Kerala Story Controversy: विपुल शाह की...
पीएम मोदी करेंगे एक के बाद एक सात मीटिंग्स,जानिए क्या है पूरा मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक के बाद एक सात मीटिंग्स में शामिल होंगे और कई मुख्य विषयों के बारे...
આટકોટમાં મહિલાઓ દ્વારા કેવડા ત્રીજની ઉજવણી કરવામાં આવી.
આટકોટમાં મહિલાઓ દ્વારા કેવડા ત્રીજની ઉજવણી કરવામાં આવી.
Gir Somnath l કોડીનારની સુગર મિલો બંધ થતા શેરડીનાં ભાવમાં ભારે ઘટાડો l Divyang News
Gir Somnath l કોડીનારની સુગર મિલો બંધ થતા શેરડીનાં ભાવમાં ભારે ઘટાડો l Divyang News