पहले लोकसभा चुनाव में बहुमत गंवाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा में भी तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, BJP के 4 सांसदों का कार्यकाल 13 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके बाद केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी की सीटें उच्चसदन में 90 से घटकर 86 रह गई है। यही नहीं NDA की संख्या भी 101 सीटों पर आ गई है। जो कि बहुमत से काफी कम है। राज्यसभा में फिलहाल 226 सदस्य हैं। 19 सीटें अभी खाली हैं।मनोनीत सदस्य जो सेवानिवृत्त हुए हैं उनमें राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी शामिल हैं। राज्यसभा में मनोनीत होने के बाद इन नेताओं ने औपचारिक रूप से बीजेपी का साथ दिया था। इन सदस्यों के रिटायरमेंट के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी को महत्वूर्ण बिल सदन से पास कराने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन बीजेपी को अपने सहयोगियों पर भरोसा है और मनोनीत सदस्यों की जल्द भरपाई भी की जा सकती है।फिलहाल राज्यसभा में भले ही बीजेपी की सीटें कम हो गई हैं, लेकिन मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए होने वाले उपचुनाव के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल ना सिर्फ हालिया नुकसान की भरपाई कर सकेंगे बल्कि अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लेंगे। NDA को बिहार, महाराष्ट्र और असम में दो-दो सीटें वहीं हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में उसे एक-एक सीट जीतने का भरोसा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પેટલાદમા રેલવે ફાટક પોલ ટેમ્પાથી તૂટ્યો
પેટલાદ શહેરના બસ સ્ટેન્ડ પાસે આવેલ રેલવે ફાટકે ગુરુવારે સવારે 10:00 વાગે ટ્રેન આવી હતી. અને...
समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) शांतिपूर्वक सम्पन्न - दोनो पारियों में 10649 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)...
पटटा डिस्पेच रजिस्टर के अंतिम पेज के जरिये निकायो के पटटो की निगरानी रखेगी सरकार
बून्दी। प्रदेश के नगर निकाय आमजन को पटटे जारी करने मे कितने गंभीर है ओर कितने पटटे जारी किये है...
मंदिर का बरामदा हुआ क्षतिग्रस्त अनहोनी का अंदेशा
भारी रिसाव के कारण मंदिर परिसर का बरामदा हुआ क्षतिग्रस्त
नैनवा नीलकंठ महादेव मंदिर...
રાષ્ટ્રીય શૈક્ષિક મહાસંઘ સુરેન્દ્રનગર દ્વારા તમામ સંવર્ગ જિલ્લા કારોબારી યોજાઈ
રાષ્ટ્રીય શૈક્ષિક મહાસંઘ સુરેન્દ્રનગર જીલ્લાનાં પ્રાથમિક,માધ્યમિક તેમજ ઉચ્ચતર માધ્યમિક ગ્રાન્ટેડ,...