सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार के 2015 में जारी उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें पिछड़ी जातियों की सूची में शामिल एक समुदाय को अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल समुदाय के साथ जोड़ दिया था। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत प्रकाशित अनुसूचित जातियों की सूची में छेड़छाड़ का कोई अधिकार नहीं है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने कहा कि अनुसूचित जातियोंं की सूची में कोई भी संशोधन, जोड़ या विलोपन संसद द्वारा पारित कानून से ही किया जा सकता है। कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार के आदेश को अवैध करार देते हुए अनुसूचित जाति सूची का लाभ किसी अन्य समुदाय को देने के बिहार सरकार के रवैये पर खेद जताया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने 1 जुलाई, 2015 को बिहार सरकार द्वारा पारित एक प्रस्ताव को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि एक अत्यंत पिछड़ी जाति “तांती-तंतवा” को अनुसूचित जाति की सूची में “पान/सवासी” जाति के साथ मिला दिया जाए, इसे “स्पष्ट रूप से अवैध और त्रुटिपूर्ण” बताया।पीठ ने कड़े शब्दों में कहा, “मौजूदा मामले में राज्य की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण और संवैधानिक प्रावधानों के विरुद्ध पाई गई है। राज्य को उसके द्वारा की गई शरारत के लिए माफ नहीं किया जा सकता। संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत सूची में शामिल अनुसूचित जातियों के सदस्यों को वंचित करना एक गंभीर मुद्दा है।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को दी मंजूरी
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को दी मंजूरीबून्दी। इस मिशन का...
જયશ્રી રામના નારા બોલવાના વિવાદમાં હિસ્ટ્રીશીટર શખ્સે એક યુવાનની હત્યા કરી નાખતા ખળભળાટ
દેશમાં અવાર-નવાર મર્ડરના બનાવો સામે આવતા હોય છે. લોકો નાની-નાની વાતમાં એકબીજાને જાનથી મારી નાખતા...
પ્રોફેટ ટિપ્પણી વિવાદ: નુપુર શર્માને રાહત મળશે કે ધરપકડ થશે?, આજે સુપ્રીમ કોર્ટમાં સુનાવણી
પયગંબર મોહમ્મદ પર વાંધાજનક ટિપ્પણી કરવા બદલ ભાજપમાંથી હાંકી કાઢવામાં આવેલી નુપુર શર્માની બુધવારે...
2024 Election: यूपी में 1 सीट नहीं जीत पाएगी कांग्रेस- Keshav Prasad Maurya | Congress-SP Alliance
2024 Election: यूपी में 1 सीट नहीं जीत पाएगी कांग्रेस- Keshav Prasad Maurya | Congress-SP Alliance