झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी तस्वीरें पीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की गई हैं। हेमंत सोरेन ने भी अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान झारखंड से संबंधित कुछ विषयों पर सामान्य चर्चा हुई है। 4 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात की। सोरेन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले। इसके पहले उन्होंने शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के दौरान उनकी पत्नी और झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन भी साथ रहीं। हेमंत सोरेन शनिवार से ही झारखंड से बाहर हैं। उन्होंने रविवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की थी। बता दें कि सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। करीब पांच महीने तक जेल में रहने के बाद 28 जून को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद सातवें दिन 4 जुलाई को उन्होंने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Taiwan Election : क्या सत्ता में बदलाव से बदलेंगे China से रिश्ते? (BBC Duniya with Sarika)
Taiwan Election : क्या सत्ता में बदलाव से बदलेंगे China से रिश्ते? (BBC Duniya with Sarika)
एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र की पत्नी ने की आत्महत्या, पति की मौत के बाद रहती थी तनाव में
तीन साल पहले झांसी में पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी यादव ने...
Business News: मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ Stock Market, देखिए खबरें और भी
Business News: मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ Stock Market, देखिए खबरें और भी
G20 Summit 2023: Delhi में क्या कुछ बदल रहा है, देखें क्या हैं तैयारियां | News Updates
G20 Summit 2023: Delhi में क्या कुछ बदल रहा है, देखें क्या हैं तैयारियां | News Updates