सेंसेक्स 145.52 अंक चढ़कर 80,664.86 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी 84.55 अंक की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 83.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आज आई उछाल में विदेशी फंडों की ताजा आमद और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खरीदारी की अहम भूमिका रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.52 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 80,664.86 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 343.2 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80,862.54 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 84.55 अंक या 0.35 प्रतिशत चढ़कर 24,586.70 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 132.9 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 24,635.05 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में गिरावट दर्ज की गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
નીમચ ગામના માજી સરપંચ છત્રસિંહ પરમાર આમ આદમી પાર્ટી માં જોડાયાં.
નીમચ ગામના માજી સરપંચ છત્રસિંહ પરમાર આમ આદમી પાર્ટી માં જોડાયાં.
સોમનાથ ટ્રસ્ટ દ્વારા શ્રાવણ માસની તૈયારીઓ
સોમનાથ ટ્રસ્ટ દ્વારા શ્રાવણ માસની તૈયારીઓ
"मां ! कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई", विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास
विनेश फोगाट ने कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया. सोशल प्लेटफार्म 'X' पर भावुक पोस्ट करते हुए...
Sattu Recipes: चिलचिलाती गर्मी में पेट को ठंडक पहुंचाता है सत्तू, इन 4 तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल
हमेशा से ही दादी और नानी गर्मियों के सत्तू के सेवन के बारे में बताती आई हैं। दरअसल इसके पीछे वजह...