नैनवां। उपखंड के बम्बूली गांव में रविवार को क्षेत्र में खुशहाली, सुख-समृद्धि, अमन-चैन, रोगमुक्त एवं इस वर्ष समय पर अच्छी बारिश से फसलें बेहतर होने की खुशी में गांव के सभी देवी-देवताओं के चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही गांव में घासभैरू की सवारी निकली गई। इससे पूर्व गांव में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना में हर किसी की भागीदारी हो, इसी को लेकर घर-घर चंदा इकट्ठा किया। और पूर्व संध्या पर गांव में मुनादी करवाई गई कि रविवार को सभी गांव वाले अपने घरों से बाहर निकलकर गांव से बाहर खाना बनाकर खाया जाएगा। इस पर सभी ने गांव के बाहर खाना बनाकर खाया। गांव में देवी-देवताओं के चोला चढ़ाने के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद घांसभैरू की सवारी डोल की थाप के साथ रवाना हुई जो हीरामंजी, पनघट का कुंआ, होली खूंट, सांवरियां सेठ मंदिर, बाबा भोम्या जी महाराज, पीर जी की नीमड़ी से होती हुई यथास्थान पहुंची। घांसभैरू की सवारी को युवक व बच्चे घासभैरू विशालकाय शिला को रस्सियों से बांधकर जयकारे लगाते हुए हाथों से खींच रहें थे, एवं पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थीं। गांव में चारों ओर उत्साह का माहोल नजर आ रहा था। घासभैरू की सवारी में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष बच्चे शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रेलमंत्री ने सवाई माधोपुर से इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी तक अत्याधुनिक स्वदेशी संरक्षा प्रणाली कवच 4.0 का सफलतापूर्वक लोको ट्रायल किया
भारतीय रेल में मिशन रफ्तार के अंतर्गत नई तकनीक कवच प्रणाली की उपयोगिता से संरक्षा एवं सुरक्षा...
મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડના બજાર ભાવ ની વિગત
મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડના બજાર ભાવ ની વિગત
થરાદ તાલુકા ની ભોરોલ ગ્રામ પંચાયત દ્વારા મારી માટી- મારો દેશ કાર્યક્રમ ની ઉજવણી કરાઇ
આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ ઉજવણી અંતર્ગત બનાસકાંઠા જિલ્લામાં છેલ્લા ત્રણ દિવસ થી "મારી માટી - મારો...
कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष दिव्या रानी का व्यान कहा कलेक्टर और प्रशासन भाजपाई
कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष दिव्या रानी का व्यान कहा कलेक्टर और प्रशासन भाजपाई
भाजपा...
नाशिक औरंगाबाद मार्गावर नांदूर नाक्याजवळ खासगी बसला लागलेल्या आगीत ११ प्रवाशांचा होरपळून मृत्यू .
नाशिक औरंगाबाद मार्गावर नांदूर नाक्याजवळ खासगी बसला लागलेल्या आगीत ११ प्रवाशांचा होरपळून मृत्यू .