भाजपा के विधायक कालीचरण सर्राफ़ ने रामबाग गोल्फ़ क्लब के कथित भ्रष्टाचार में हुए मामले पर सोमवार को विधानसभा में सवाल पूछा था. जिसके जवाब में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले की जांच SOG से करवाएगी. मंत्री खर्रा का जवाब सुन कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी तारीफ कर दी. डोटासरा ने कहा कि मंत्री ने बहुत अच्छा जवाब दिया है इस प्रकरण की होनी चाहिए जांच होनी चाहिए. हालांकि सदन में उस विभाग से जुड़ा कोई अधिकारी नहीं होने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया. डोटासरा ने कहा कि लेकिन यह दुर्भाग्य है कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे के दौरान संबंधित विभाग का कोई भी अधिकारी सदन में मौजूद नहीं है. कालीचरण सर्राफ़ ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के ज़रिए मुद्दा उठाया था. विधायक ने रामबाग गोल्फ़ क्लब के संचालन में कथित रूप से भ्रष्टाचार पर सवाल किया था. रामबाग गोल्फ़ क्लब की ज़मीन JDA के अधीन है लेकिन इस गोल्फ़ क्लब का JDA के साथ कोई MOU नहीं हुआ है. क्लब में सदस्यता और निर्माण कार्यों की भी पहले शिकायत हो चुकी है. इस संबंध में मामला इस समय कोर्ट में लंबित है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शासन सचिव डॉ सोनी का बाड़मेर पहुंचने पर ग्रुप फॉर पीपल ने किया अभिनंदन
बाड़मेर अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक महेन्द्र सोनी (आईएएस) एवं शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास श्री...
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News
Ashish Verma के साथ आज के Trading सत्र में जानें क्या है राय | Morning Call | Business News
कौन हैं शिगेरू इशिबा जो बने जापान के नए प्रधानमंत्री, फुमियो किशिदा की लेंगे जगह
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को नेता चुना,जिससे उनका...
৯৫% অসমীয়া গাঁৱত বিহাৰী সম্প্ৰদায়ৰৰ নিযুক্তিত অসন্তুষ্ট ৰাইজ। ক্ষোভিত স্থানীয় দল সংগঠন।
৯৫% অসমীয়া গাঁৱত বিহাৰী সম্প্ৰদায়ৰৰ নিযুক্তিত অসন্তুষ্ট ৰাইজ। ক্ষোভিত স্থানীয় দল সংগঠন।
ट्रेलर चोरी के आरोपी हंसराज व दुर्गेश गिरफ्तार चोरी गया ट्रेलर बरामद ।
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी हनुमान प्रसाद ने बताया की पुलिस थाना हिण्डोली द्वारा कार्यवाही...