मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्या सोमवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद रोहित आर्या ने अपनी सियासी पारी की औपचारिक शुरुआत कर दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि लोगों को न्याय दिलाने के बाद अब जनता के बीच सक्रिय रहकर लोगों की सेवा का मन बना लिया है।

जनसेवा की बात करते हुए रोहित आर्या ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इससे बेहतर काम और क्या होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने भोपाल में रोहित आर्या को पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई।

तीन महीने पहले ही रिटायर हुए हैं जस्टिस आर्या

बता दें कि जस्टिस रोहित आर्या तीन महीने पहले ही रिटायर हुए हैं। उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक न्याय क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। वे जज रहने के दौरान अपने कई महत्वपूर्ण आदेशों के लिए चर्चित रहे। यही वजह है कि उनकी न्याय देने की प्रक्रिया के कई वीडियो इंटरनेट में अब तक चर्चित बने हुए हैं।

कई मामलो में वकीलों की लगाई फटकार

कई मामलो में उन्होंने सुनवाई के बीच में ही न केवल ठीक से बहस न करने वाले वकीलों को फटकार लगाई बल्कि अधिकारियों को आईना दिखाया। आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी भी किए।