सुप्रीम कोर्ट की ओर से तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता दिये जाने के फैसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एतराज जताया है। सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के विरोध में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की वर्किंग कमेटी की बैठक रविवार को दिल्ली में हुई। बैठक के बाद कमेटी ने कहा कि “तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता दिये जाने का फैसला शरीयत से अलग है। मुसलमान शरीयत से अलग नहीं सोच सकता है। हम शरीयत के पाबंद हैं। हमारे लिए इससे अलग सोचना गलत होगा। जब किसी शख्स का तलाक हो गया, तो फिर गुजारा भत्ता कैसे मुनासिब है। कमेटी ने कहा कि “भारत का संविधान हमें हक देता है कि हम अपने धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं के हिसाब से रह सकते हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला हम लोगों के हित में नहीं है। शादी-विवाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिक्कत पैदा करेगा।”10 जुलाई को तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि अब तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं सीआरपीसी की धारा-125 के तहत याचिका दायर कर अपने पति से भरण-पोषण के लिए भत्ता मांग सकती हैं।सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह फैसला हर धर्म की महिलाओं पर लागू होगा और मुस्लिम महिलाएं भी इसका सहारा ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें सीआरपीसी की धारा-125 के तहत कोर्ट में याचिका दाखिल करने का अधिकार है। इस संबंध में जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने फैसला सुनाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હિન્દુ સમાજની લાગણી દુભાઈ એવી ટિપ્પણી કરનાર પડકાર ન્યૂઝ પેપર નાં પત્રકાર સામે કાયદેસરની કાર્યવાહી કરવા અખિલ ભારત હિન્દુ મહાસભા દ્વારા આવેદનપત્ર...
હિંદુ સમાજની લાગણી દુભાય એવી ટીપણી કરનાર પડકાર ન્યૂઝ પેપરના પત્રકાર સામેં કાયદેસરની કડક કાર્યવાહી...
ডিব্ৰুগড় বৰবৰুৱা আৰক্ষী থানা উদ্যোগত আৰু বৰবৰুৱা ক্ৰীড়া সন্থাৰ জৰিয়তে পাঁচ শতাধিক ছাত্ৰ ছাত্ৰী মাজত জাতীয় পতাকা বিতৰণ।
তিনি বৰণীয়া জাতীয় পতাকাই ভৰি পৰিল আজি ডিব্ৰুগড় বৰবৰুৱা আৰক্ষী থানাৰ
প্ৰাংগন। পাঁচ শতাধিক...
মৰিগাঁৱত নৱ নিযুক্ত উপায়ুক্ত দেৱাশিস শৰ্মাৰ সৈতে মৰিগাঁও জিলা সাংবাদিক সকলৰ চিনাকী পৰ্ব সম্পন্ন
মৰিগাঁৱত নৱ নিযুক্ত উপায়ুক্ত দেৱাশিস শৰ্মাৰ সৈতে মৰিগাঁও জিলা সাংবাদিক সকলৰ চিনাকী পৰ্ব আৰু...
BJP ने बनाया महारिकॉर्ड, सदस्यता अभियान में 8 दिनों में बनाए 2 करोड़ से ज्यादा सदस्य
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को बड़ी सफलता मिली है। महज 8 दिन में ही सदस्य...