बूंदी। नृसिंह आश्रम बाणगंगा बूंदी में बजरंग जनकल्याण एवं आध्यात्मिक समिति, बूंदी द्वारा आयोजित षष्ठम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में पहुंचकर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष, राजस्थान अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर एवं कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने केसरी नंदन हनुमान जी महाराज के दरबार में हनुमान चालीसा पाठ किया। बिरला ने कहा कि यह आश्रम दो महान संतों की तपोभूमि रही है, उनके आशीर्वाद से यहां पिछले 7 वर्षों से अनवरत रामायण पाठ चल रहा है और पिछले 6 वर्षों से प्रतिवर्ष सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हो रहा है। इससे यह आश्रम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन चुका है। यहां आकर मुझे शान्ति का अनुभव हुआ। समिति ने आश्रम में संचालित समस्त गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित रूप से संचालित कर रखा है। नर्सिंग आश्रम पहुंचने पर बिरला का आश्रम से जुड़े भरत शर्मा व बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति बूंदी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने साफा व भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। एडवोकेट पंकज रॉयल ने बताया कि इस दौरान बंटी गौतम, कालू कटारा, मोहित शर्मा, दुर्गाशंकर राठौर, चेतन पंचोली, आदित्य शर्मा, बंटी पंचोली, मनीष तिवारी, गणेश दाधीच आदि मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Driverless Taxi: क्या बिना ड्राइवर वाली टैक्सी में बैठेंगे आप? (BBC Hindi)
Driverless Taxi: क्या बिना ड्राइवर वाली टैक्सी में बैठेंगे आप? (BBC Hindi)
બોટાદ તાલુકાના ઢાંકણીયા ગામે યુવાનની થયેલી હત્યાના આરોપીઓનું રી-કન્ટ્રકશન કરાવતી બોટાદ જિલ્લા પોલીસ.
બોટાદ તાલુકાના ઢાંકણીયા ગામે યુવાનની થયેલી હત્યાના આરોપીઓનું રી-કન્ટ્રકશન કરાવતી બોટાદ જિલ્લા પોલીસ.
PM Modi Tamil Nadu Visit: आज से पीएम का दक्षिण दौरा, तिरुचापल्ली को देंगे 19 हजार 800 करोड़ की सौगात
PM Modi Tamil Nadu Visit: आज से पीएम का दक्षिण दौरा, तिरुचापल्ली को देंगे 19 हजार 800 करोड़ की सौगात
हर किसी को खुश रखने की आदत आपके मेंटल हेल्थ के लिए नहीं सही, इन तरीकों से निकलें इससे बाहर
मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना उतना ही जरूरी है जितना फिजिकल हेल्थ पर। इसे इग्नोर कर सेहतमंद रहना...
आयुष्मान आरोग्य शिविर से आमजन हुए लाभान्वित.
उनियारा.राज्य सरकार के कार्यकाल की प्रथम वर्षगाठ पर उपखण्ड के ककोड ग्राम मे चिकित्साएवं स्वास्थ्य...