जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को शहर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ-साथ अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा. दिलावर ने कहा, 'राहुल गांधी ने हिंदू को हिंसक बताया है. उनके अनुसार हिंदू हत्यारा है. यह केवल हिंदू का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है. जनता इसको बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका बदला लेगी.' उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़े हिंदू लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि थोड़ी भी इंसानियत बाकी है तो इस बयान को ध्यान में रखकर तुरंत पार्टी छोड़ दो. यह आवश्यक नहीं कि वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें, लेकिन देश विरोधी पार्टी को छोड़ना हितकर है. 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की हत्या की जिम्मेदार है. इमरजेंसी लगाकर उन्होंने संविधान की हत्या की है. देश के वो लोग जो संविधान की रक्षा के लिए आगे आए, कांग्रेस ने उनको जेल में डाला, उनको यातनाएं दीं. अब यह समय है कि हकीकत जनता को बताई जाए. लोकतंत्र में बाधा डालने वाले लोगों को बेनकाब किया जाए. इसलिए अब 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जुबानी हमला बोला. दिलावर ने कहा कि अशोक गहलोत ने कभी भी फोन टैपिंग की बात नहीं स्वीकारी, जबकि उनके बेहद करीबी लोकेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री सचिन के फोन टैपिंग की बात जाहिर की है. दिलावर ने गहलोत पर उनसे बड़ा झूठा आदमी नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने उनके झूठ को बेनकाब कर फोन टाइपिंग करने की बात स्वीकारी है. मदन दिलावर ने कहा कि गहलोत ने ईमानदारी का चोला पहनकर कितना भ्रष्टाचार किया होगी, इसकी कल्पना अब की जा सकती है. मदन दिलावर कहा कि अशोक गहलोत का सहयोगी ही उनकी पोल रहा है और फोन टैपिंग के मामले को लेकर ही वह विधानसभा में सत्ता पक्ष से घबराकर नहीं आ रहे हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Apple का iOS 18.3 बीटा अपडेट रिलीज, नए फीचर्स के साथ सिरी हुआ और भी स्मार्ट
iOS 18.3 Beta Update Released एपल का iOS 18.3 का बीटा अपडेट रिलीज हो गया है। इसे iPhone यूजर...
ચેકપોસ્ટ ખાતે વિઝીટ અને જરૂરી સૂચનો માર્ગદર્શન હેઠળ..્
આજરોજ પંચમહાલ - ગોધરા રેન્જ ડીઆઇજી શ્રી ચિરાગ કોરડીયા તથા દાહોદ જિલ્લાના પોલીસ અધિક્ષક શ્રી બલરામ...
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામા નાયબ મુખ્ય દંડક જગદીશભાઈ મકવાણાના અધ્યક્ષસ્થાને જવાહર પોલીસ પરેડ ગ્રાઉન્ડ ખાતે જિલ્લા કક્ષાનો કાર્યક્રમ યોજાયો
સમગ્ર વિશ્વમાં 21મી જૂન આંતરરાષ્ટ્રીય યોગ દિવસ તરીકે ઉજવવામાં આવે છે. આ વર્ષે ભારત સરકાર તથા...
કરણ જોહર ગુસ્સે: કરણ જોહર આ નેપોકિડ સામે ઝૂકવા તૈયાર નથી, નવા સ્ટાર્સથી પણ ગુસ્સે છે
કરણ જોહર તેના કોફી શો OTT માટે પ્રતિ એપિસોડ એક થી બે કરોડ રૂપિયા લે છે. ફિલ્મો પણ મોંઘી બનાવો....