लाखेरी - शनिवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधा रोपण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के आव्हान पर तथा भीषण गर्मी में लोगो को पेड़ के महत्व को समझाते हुए पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर की पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुंती सुमन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला कार्यकर्ताओ ने गैपा के बालाजी मंदिर परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर शीशम, नीम, अशोका सहित अन्य छायादार पौधे लगाकर ट्री गार्ड लगा कर इनके सार संभाल की जिम्मेदारी ली। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष कुंती सुमन ने महिलाओ महिलाओं को सवालंबी तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर विनीता सैनी, माया बाई, सुमित्रा राठौर, चंदा सैनी, संतोष राठौर, निर्मला बाई, संतोष सैनी, बिना राठौर, कमला सैनी, निर्मला बागरी सहित अनेक महिला मौजूद रही।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
2200 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Nokia के इन फीचर फोन्स में मिलेगा Youtube का फायदा, इन Clould Apps को भी कर सकेंगे एक्सेस
Nokia यूजर्स के लिए बड़ी खबर कंपनी ने अपने दो फीचर फोन्स में YouTube शॉर्ट के साथ कई अन्य क्लाउंड...
14 जून से 20 जून तक मनाया जायेगा योग सप्ताह
दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए आमजन को जागरूक करने और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक...
अगस्त महीने में गिर जाएगी एनडीए सरकार,लालू प्रसाद यादव ने कर दी भविष्यवाणी
आरजेडी के 28 वां स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजधानी पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया...