दुनियाभर की नजरें ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पर है। दरअसल चार धामों में से एक भगवान जगन्नाथ मंदिर के 46 वर्ष से बंद रत्न भंडार को रविवार को खोला जाएगा। हाई कोर्ट के न्यायाधीश के नेतृत्व में बनी समिति ने मंदिर के रत्न भंडार को खोलने की अनुमति राज्य सरकार और मंदिर प्रबंधन समिति से मांगी थी। कानून मंत्रालय की ओर से अनुमति मिलने पर करीब चार दशक बाद रत्न भंडार का दरवाजा खोला जाएगा। आखिरी बार इसका दरवाजा 1985 में खुला था लेकिन तब सिर्फ मरम्मत की गई थी। रत्न भंडार में मौजूद खजाने का लेखा-जोखा आखिरी बार 1978 में लिया गया था। जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के आभूषणों और कीमती सामान की सूची बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही समिति के अध्यश्र जस्टिस बिस्वानाथ रथ कहना है कि चाबी मिले या नहीं, निर्धारित प्रक्रिया के तहत ताले को खोला जाएगा। रविवार को खजाने की गणना करने वाली टीम मंदिर के उत्तरी हिस्से में स्थित रत्न भंडार में प्रवेश करेगी। जब तक रत्न भंडार के सभी सामान की गणना होगी, ये शाकाहार और सात्विक रहेंगे। अंदर जाने वाली टीम को कहा गया है कि वहां जो भी देखेंगे किसी को नहीं बताएंगे।रत्न भंडार दो हिस्से में है। पहला हिस्सा बाहरी रत्न भंडार में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के आभूषण आदि रखे हुए हैं। साल में पांच बार जब प्रभु का विशेष श्रृंगार होता है तब इसे खोला जाता है। इसे 17 जुलाई को भी खोला जाएगा, तब भगवान गुंडिचा मंदिर से वापस अपने श्रीमंदिर में आएंगे। एक क्विंटल से अधिक सोने का आभूषण पहनेंगे। अंदर का रत्न भंडार 46 साल बाद खुलेगा। बताया जा रहा है कि बारिश में पानी रिसता है, खजाने की मरम्मत को लेकर भी योजना बनाई जाएगी। खजाने की गिनती करने वाली टीम में पुरी के राजा गजपति महाराज का एक प्रतिनिधि, स्वामी प्रज्ञानंद महाराज, एएसआई का एक सदस्य, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर या उनका प्रतिनिधि, भंडार का लेखा-जोखा रखने वाले दो पुजारी, राजा और मंदिर के बीच का मीडिएटर सेवायत, सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पीके मोहंती समेत 16 लोग होंगे। सुबह सबसे पहले भंडार के रक्षक भगवान लोकनाथ महादेव की पूजा करने के बाद टीम अंदर जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi News: Diwali पर MCD कर्मचारियों की मौज AAP ने किया बोनस का ऐलान | Arvind Kejriwal | Aaj Tak
Delhi News: Diwali पर MCD कर्मचारियों की मौज AAP ने किया बोनस का ऐलान | Arvind Kejriwal | Aaj Tak
OnePlus Nord CE4 5G: आज लॉन्च होगा वनप्लस का पावरफुल प्रोसेसर से लैस फोन, जानिए एक्सपेक्टेड स्पेक्स और प्राइस
OnePlus का 5G फोन आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी ने इस फोन के डिजाइन को...
जिले में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित
जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कैलेंडर वर्ष 2025 में जिले में दो स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किए...
Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने Bard एडवांस के लिए की सब्सक्रिप्शन की घोषणा, जानिए कितने देने होंगे पैसे
वर्तमान समय में Bard को इस्तेमाल करने के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होता है। हालांकि अब कहा जा रहा...