बून्दी। शहर के देवपुरा क्षेत्र में पिछले चार माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों का शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। पार्षद देवराज गोचर के नेतृत्व में क्षेत्र के महिला- पुरूष बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डोल नगाड़ो के साथ कलेक्टर आवास पर घेराव व प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी प्रशासन को लगी तो पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को पीजी कॉलेज के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच काफी तीखी नोंक झोंक हुई। प्रदर्शनकारी जिला कलेक्टर के आवास पर जाने की बात पर अड़ रहे थे। वहीं पुलिस प्रशासन उनकी समस्या को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कह रहे थे। उपखण्ड अधिकारी छीपक मित्तल व पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह के सामने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पार्षद गोचर सहित क्षेत्र के लोगों ने खरी खोटी सुनाई। इस दौरान महिलाओं ने मटकिया फोड कर विरोध जताया। इस बीच एसडीएम व पुलिस उपाधीक्षक की पहल पर जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा लिखित में आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। पार्षद गोचर ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने लिखित में देवपुरा क्षेत्र में नियमित 45 मिनट जलापूर्ति करने का आश्वासन दिया है। यदि तीन दिन में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी जंगी प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर कलेक्टर आवास पर घेराव व प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सिविल लाइन पर बेरिकेटस लगाकर बड़ी संख्या में जाप्ता तैनात कर रखा था। वहीं, प्रदर्शकारी एक महिला ने महिला थाने में परिवाद देकर जलदाय विभाग के अधिकारियों पर अभ्रता करने का आरोप लगाया है। जबकि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने आरोपो को नकार दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ড০ ভূপেন হাজৰিকাক ভাৰতৰত্ন প্ৰদান কৰাৰ সময়ত মল্লিকাজুন খৰ্গেই কি কৈছিল..
ড০ ভূপেন হাজৰিকাক ভাৰতৰত্ন প্ৰদান কৰাৰ সময়ত মল্লিকাজুন খৰ্গেই কৈছিল যে গান গোৱা লোকক কিয় ভাৰতৰত্ন...
મહુવામાં ક્રાઇમ બ્રાન્ચે દારૂ અડ્ડા પર રેડ પાડી
#buletinindia #gujarat #mahuva અમારી યુટ્યુબ ચેનલને લાઈક, શેર અને સબ્સ્ક્રાઇબ કરો અને અમારી GTPL...
Breaking News: Delhi-NCR की हवा की गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार | Air Pollution | Aaj Tak Hindi
Breaking News: Delhi-NCR की हवा की गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार | Air Pollution | Aaj Tak Hindi
Metaverse के जरिए स्किल सिखायगा Adani Foundation, छात्रों को मिलेगा वर्चुअल अनुभव
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अदाणी ग्रुप फाउंडेशन के स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अदाणी...
वसुंधरा राजे के अनदेखी पर सतीश पूनिया ने दिया बड़ा बयान
एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बाड़मेर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पूर्व...