राजस्थान में 12 जुलाई को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, बिजली चमकने और मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की रफ्तार धीमी होने से उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने जयपुर समेत राजस्थान के 12 जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है.जयपुर मौसम केंद्र ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा और अजमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ मध्यम से तेज वर्षा अथवा तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किमी/घंटा हो सकती है. अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली और नागौर के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20-30 किमी/घंटा होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की ओर शिफ्ट होने से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने तथा बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 16 जुलाई से तथा पश्चिमी राजस्थान में 18 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Adani Share Price : अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों को लगे पंख, भारी डिमांड के बीच जानें बाकी कंपनियों का हाल
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Adani Enterprises Share Price Rise: गौतम अदाणी की कंपनी Adani...
ঢকুৱাখনাত দুৰ্নীতিগ্ৰস্ত পঞ্চায়ত সচিবৰ নিযুক্তি বাতিলৰ দাবীত গণ প্ৰতিবাদ।
*দিমৰুগুৰি পঞ্চায়ত কাৰ্যালয়ত ৰাইজৰ প্ৰতিবাদ*
*পূৰ্বে ভাৰপ্ৰাপ্ত সচিবৰ...
કેબિનેટ મંત્રી અર્જુનસીહ ની ઉપસ્થિતિ મા રોજગાર નિમુણક પત્રો અને એપરનટીશ કરાર પત્રો ની એનાયત કરવામાં આવ્યા
કેબિનેટમંત્રીશ્રી અર્જુનસિંહ ચૌહાણની ઉપસ્થિતિમાં રોજગાર નિમણૂક પત્રો અને એપ્રેન્ટિસ કરાર પત્રોનો...
फडणवीस ढाई साल के लिए CM बनेंगे, फिर BJP अध्यक्ष:महाराष्ट्र में सरकार का फॉर्मूला तय, अगले ढाई साल शिंदे होंगे मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में BJP को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार CM बनने जा रहे...
बूंदी: तालेड़ा के जलोदी में लगेगा इथेनॉल संयंत्र, लोगो को मिलेगा रोजगार
बूंदी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जलोदी में पेट्रोलियम इंधन के रूप में बायोमास...