चित्रकूट थाना इलाके में स्टेडियम के पास शुक्रवार शाम राष्ट्रीय करणी सेना और श्री राजपूत करणी सेना के दो गुटों में आपसी विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इसके बाद राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पक्ष के लोगों ने श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना से मारपीट की। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर डीसीपी वेस्ट अमित कुमार, एडिशनल डीसीपी नीरज पाठक, थानाधिकारी जहीर अब्बास मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से कारतूस का खोल मिला है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि गोली किसने चलाई है। उधर, मारपीट में महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण खून बहने लगा। महिपाल सिंह को पहले निजी फिर एसएमएस अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मौके पर बनाए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। हमले की खबर फैलते ही महिपाल के समर्थक चित्रकूट थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। महिपाल की पत्नी वर्षा का आरोप है कि उसके पति को धोखे से बुलाकर हमला किया गया। राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शाम 6 बजे कोर कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह का जन्मदिन मनाकर चित्रकूट स्टेडियम के पास स्थित अपने कार्यालय लौटे थे। इसी दौरान चार बदमाश आए। बदमाशों ने कहा कि जनसुनवाई के लिए आपसे बात करनी है। शिव सिंह के अनुसार बातचीत के दौरान आरोपियों ने उन पर फायर कर दिया। यह देख शिव सिंह के गनमैन ने उन्हें रोकने के लिए बंदूक के बट से महिपाल के सिर पर मारा। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। शिव सिंह का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान नम्बर से सात दिन पहले जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। धमकी के बाद फायरिंग होना संशय पैदा करता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
27 September 2022 | आज का इतिहास|Today History |Tareekh Gawah Hai | Current Affairs In Hindi #DBLIVE
27 September 2022 | आज का इतिहास|Today History |Tareekh Gawah Hai | Current Affairs In Hindi #DBLIVE
iQOO Z9s Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत से फीचर्स तक, मिलेंगे खास अपडेट
iQOO अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फोन लाने की तैयारी में है। कंपनी इस महीने को आखिर में iQOO Z9s...
খাৰুপেটীয়াত ঘৰ ঘৰ ত্ৰিৰংগা কাৰ্য্যসূচীৰ সজাগতামূলক সমদল
দেশৰ প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোডীৰ লগতে ৰাজ্যখনৰ মূখ্যমন্ত্ৰী হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাৰ আহ্বানক সন্মান...
इन दो लोगों का वीडियो देख थम जाएंगी सांसे, बिपरजॉय से जब सीधे हुआ सामना | Cyclone Biporjoy News
इन दो लोगों का वीडियो देख थम जाएंगी सांसे, बिपरजॉय से जब सीधे हुआ सामना | Cyclone Biporjoy News