राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आज विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। वृक्षारोपण के आंकड़ों में गड़बड़ी को लेकर विधानसभा में वन मंत्री संजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वहीं, रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबैर खान ने तो इस्तीफा देने की धमकी तक दे डाली। अलवर जिले के रामगढ़ से विधायक जुबैर खान ने विधानसभा में जयसमंद बांध में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। लेकिन, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर जुबैर खान भड़क गए और कहा कि अगर उनकी बात गलत निकली तो विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। जुबेर खान के बयान पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा को आपकी जरूरत है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी जल संसाधन मंत्री के पास अधूरी जानकारी होने का मुद्दा उठाया। हालांकि, स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कमेटी बनाने का आश्वासन दिया। विधानसभा में विधायक जुबैर खान ने कहा कि जल संसाधन मंत्री कह रहे हैं कि जयसमंद बांध में कोई अतिक्रमण नहीं है। जिला प्रशासन ने जांच करके एक लिस्ट जारी की है, जिसमें सामने आया है कि भराव क्षेत्र में जिन गांवों की जमीन आती हैं, वहां अतिक्रमण है। सिलीसेढ़ की भराव क्षमता 28.9 इंच है. इन क्षेत्रों में बने होटलों में पानी भर जाता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Elections 2024: Rahul पर Smriti Irani का बड़ा दावा, कहा- 26 अप्रैल के बाद आएंगे अमेठी
Lok Sabha Elections 2024: Rahul पर Smriti Irani का बड़ा दावा, कहा- 26 अप्रैल के बाद आएंगे अमेठी
बुजुर्ग व्यक्ति पर पहले कार से एक्सीडेंट किया और बाद में लोहे की रोड से सिर में किये वार, बेटे ने की थी लव मैरिज
शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में रायपुरा नहर रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पहले कार से एक्सीडेंट...
সোণাৰিৰ সাপেখাতিত বিদ্যুৎপৃষ্ট হৈ প্ৰাণ হেৰুৱালে গৃহৰক্ষী জোৱানে
সোণাৰিৰ সাপেখাতিত বিদ্যুৎপৃষ্ট হৈ প্ৰাণ হেৰুৱালে গৃহৰক্ষী জোৱানে।সোণাৰি মহাবিদ্যালয়ৰ সোণালী...
Kejriwal Arrested : अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर फिर बोला अमेरिका, जर्मनी का रुख़ हुआ नरम (BBC)
Kejriwal Arrested : अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर फिर बोला अमेरिका, जर्मनी का रुख़ हुआ नरम (BBC)