छबड़ा। बजट में छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रूपए के विकास कार्यां की स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और एसडीएम को वित्त मंत्री दीया कुमारी के नाम आभार पत्र सौंपा। वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मतसिंह सिंघवी के नेतृत्व में दिए आभार पत्र में बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में बुधवार को राजस्थान प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रस्तुत किया गया। बजट प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा। बजट घोषणा में युवाओ को प्रतिवर्ष एक लाख रोजगार सहित प्रदेश में शिक्षा, पानी, बिजली, सड़क, सिंचाई, कृषि, वन विकास, पर्यटन, औद्योगिक क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, स्टार्टअप पर फोकस कर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति के हित के लिए की गई घोषणाएं राज्य को प्रगति की ओर लेकर जाएगी। बजट घोषणा 2024-25 में हाड़ौती के विकास को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। इसी के साथ छबड़ा विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए की गई ऐतिहासिक घोषणाओ से विधानसभा निवासियो में हर्ष की लहर दौड गई। इस पर विधानसभा से 7वीं बार निर्वाचित विधायक प्रतापसिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया। क्योंकि सिंघवी के अथक प्रयासो से छबड़ा में एक हजार करोड़ के विकास कार्यो की घोषणा की जा सकी है, इसके तहत सिंचाई, चिकित्सा, बिजली, शिक्षा एवं सड़क, पुलिया के लिए करोड़ो रूपयो की घोषणाएं विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रधान हरिओम नागर, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गेरा, सेमली मंडल अध्यक्ष अशोक गौड़, महामंत्री हरिओम गौड़, भगवती प्रसाद वर्मा, महेंद्र मीणा, पार्षद रितेश शर्मा, मनमोहन सेन, विरेंद्रसिंह हाड़ा, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोविंद माचल, पूर्व देहात मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल नागर, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकरलाल सुमन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोरसिंह गुर्जर, विमल जैन, संजय नामदेव, बूथ अध्यक्ष मनोज सुमन, गौरव सेन, सुनील यादव, मुकेश नागर, रामेश्वर नागर, दीपक वर्मा, पूर्व सरपंच शिवचरण मीणा, रामचरण मीणा, बलराम साहू, सुनील यादव, महावीर तेजस्वी, महेंद्र खरारा, भगवान नागर, लालाराम नागर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MCN NEWS| प्राणघातक हल्ल्याप्रकरणी सात वर्ष कारावास वैजापूर अप्पर जिल्हा सत्र न्यायालयाचा निकाल
MCN NEWS| प्राणघातक हल्ल्याप्रकरणी सात वर्ष कारावास वैजापूर अप्पर जिल्हा सत्र न्यायालयाचा निकाल
Growing Aloe Vera tree from leaf cuttings #aloe_vera #shorts
Growing Aloe Vera tree from leaf cuttings #aloe_vera #shorts
Theft at Historic Sri Digambar Jain Mandir Kharupetia
Theft at Historic Sri Digambar Jain Mandir Kharupetia
morbi : વડાપ્રધાન નરેન્દ્રમોદીજી મોરબી પુલ ઘટના #live @social media sandesh live india news #sms
morbi : વડાપ્રધાન નરેન્દ્રમોદીજી મોરબી પુલ ઘટના #live @social media sandesh live india news #sms
કોંગ્રેસ નેતા ભરત સોલંકીએ કર્યો આપઘાતનો પ્રયાસ.!
કચ્છના ગાંધીધામના કોંગ્રેસના ઉમેદવાર ભરત સોલંકીએ આપઘાતનો પ્રયાસ કર્યો છે.! જો કે અહીના સ્થાનિકોએ...