राजस्थानी छोरा प्रवीण प्रजापत ने अपनी अद्भुत कलाकारी से अमेरिका वासियों का दिल जीत लिया. एक दिन पहले प्रसारित किए गए अमेरिका गॉट टैलेंट के शो में प्रवीण की परफॉर्मेंस बुधवार को टीवी पर दिखाई गई. प्रवीण के डांस शो को देखकर हर कोई भौचक्का रह गया. राजस्थानी छोरे की परफॉर्मेंस देखकर सभी की सांसे थमी की थमी रह गईं. डांस खत्म होने के बाद वहां पर मौजूद हर किसी ने खड़े होकर तालियां बजाईं और राजस्थानी छोरे की जमकर तारीफ की. अमेरिका गॉट टैलेंट में प्रस्तुति देने वाले प्रवीण प्रजापत राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं. वह 6 साल से राजस्थान का लोकनृत्य मटका भवाई कर रहे हैं. अमेरिका गॉट टैलेंट में सलेक्ट होने के बाद प्रवीण अमेरिका के कैलिफोर्निया गए. वहां पर उनके डांस का वीडियो शूट किया गया था. जिसको को बुधवार को अमेरिका गॉट टैलेंट के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर दिखाया गया. अपने डांस शो में प्रवीण प्रजापत ने अपने सिर पर 18 कांच के गिलास के ऊपर मटका रखकर राजस्थानी लोकनृत्य भवाई की प्रस्तुति दी. उनकी परफॉर्मेंस देखकर शो में मौजूद हर कोई भौचक्का रह गया. राजस्थानी छोरे प्रवीण का डांस खत्म होने के बाद अमेरिका गॉट टैलेंट के जज साइमन कॉवेल, सोफिया वेरगारा, हॉबी मेण्डल, हायड़ी क्लून तथा एंकर टेरी क्रूस ने खड़े होकर तालियां बजाई और प्रवीण की जमकर तारीफ की. बता दें कि प्रवीण के पिता बनय सिंह प्रजापत अंतरराष्ट्रीय रिम नृत्यक हैं. अपनी शानदार प्रस्तुति के दम पर प्रवीण इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 9' में पहुंचे हैं. अगर वह विजेता बनते हैं तो उन्हें करोड़ों रुपये मिलेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
*वाशिम पोलीस दलातर्फे २५ जुलै रोजी तक्रार निवारण शिबीर संपन्न ; ८४ तक्रारींचा निपटारा.*
समाजामध्ये शांतता व सुव्यवस्था नांदावी व कायद्याचे राज्य अबाधित राहावे यासाठी वाशिम जिल्हा...
Android XR: गूगल ने हेडसेट और स्मार्ट ग्लासेस के लिए पेश किया नया ऑपरेटिंग सिस्टम
गूगल ने Android XR की घोषणा की है। ये एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे खास तौर पर एक्सटेंडेड...
Gujarat Congress chief Jagdish Thakor hits out at BJP over attack on MLA Anant Patel in Navsari
Gujarat Congress chief Jagdish Thakor hits out at BJP over attack on MLA Anant Patel in Navsari
कौन है सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाला नरेन सिंह चोरा ? बब्बर खालसा से जुड़ा है हमलावर
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर गोली चलने की खबर है. वो...