हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। चंडीगढ़ में गठजोड़ का एलान करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 37 सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी और 53 सीट पर इनेलो चुनाव लड़ेगी। बसपा-इनेलो गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला होंगे। 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो व बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इनेलो ने सात लोकसभा सीटों पर और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बसपा ने एक अंबाला लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि इनेलो प्रत्याशी राज्य की चार लोकसभा सीटों कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी पर चुनाव जीते थे। इसके बाद साल 2018 में बसपा और इनेलो के बीच राजनीतिक गठजोड़ हुआ, लेकिन यह गठबंधन विधानसभा चुनाव तक लोगों के बीच नहीं पहुंच पाया। अब तीसरी बार इनेलो ने अपना खोया हुआ राजनीतिक वजूद बचाने के लिए बसपा के गठबंधन की पहल की है। पिछले सप्ताह ही अभय सिंह चौटाला बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ नई दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमारा एक सांझा घोषणा पत्र है। एससी एसटी की नौकरियां भरी जाएंगी। जो कोटा खत्म किया गया, उसे वापस दिया जाएगा। एससी-एसटी को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए जाएंगे। एससी एसटी बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। एससी और बीसी को मुफ्त कॉलेज शिक्षा दी जाएगी। चाहे वे सरकारी या प्राइवेट किसी कॉलेज में पढ़े। जनरल कैटेगरी के बच्चों से जो बांड भरवाए जा रहे हैं हम उसे खत्म करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
নাৰেঙ্গীৰ বিজুলী নগৰত স্থাপন কৰা কেন্দুগুৰি পানী যোগান আঁচনি এতিয়া ভালুকৰ সাঙী সদৃশ
নাৰেঙ্গীৰ বিজুলী নগৰত স্থাপন কৰা কেন্দুগুৰি পানী যোগান আঁচনি এতিয়া ভালুকৰ সাঙী সদৃশ
નધાતપોર ગામે 18 વર્ષીય મહિલાએ અગમ્ય કારણોસર ઝેરી દવા પીધી
નધાતપોર ગામે 18 વર્ષીય મહિલાએ અગમ્ય કારણોસર ઝેરી દવા પીધી
મળતી માહિતી અનુસાર ગરૂડેશ્વર પોલીસ...
Manmohan Singh Funeral News: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
Manmohan Singh Funeral News: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी