राजस्थान में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां के विधायक सांसद बन गए हैं. उनमें से एक दौसा विधानसभा सीट भी है. इस सीट विधायक मुरारी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव जीता है. जिसके बाद अब यहां उपचुनाव होगा. हालांकि अभी उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन विधानसभा और बाद में लोकसभा चुनावों में टिकट मांग रहे नेता सक्रिय हो गए हैं.विधानसभा चुनाव में जिन टिकट के जिन उम्मीदवारों को दिलासा दी गई थी वो अब सबसे प्रबल दावेदर माने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव में दौसा सीट पर दावेदारों की लम्बी लिस्ट थी और मुरारी लाल मीणा को टिकट मिलने के बाद भी वो थमी नहीं. लेकिन इस बगावत में उफान जब आया जब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने मुरारी लाल मीणा को टिकट दे दिया. जिसके बाद नरेश मीणा ने बगावत कर दी थी. नरेश ने नामांकन भी कर दिया था लेकिन बाद में वापस ले लिया. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेश मीणा ने मुरारी लाल के साथ मंच साझा करते हुए कहा था, ''आप टिकट ले आए, आप सांसद बन जाओगे. आपकी बेटी दौसा से विधायक बन जाएगी, हमारा नंबर कब आएगा? आपका तो फर्ज बनता है कि आप हमारे लिए टिकट मांगते. आपके तो बच्चे नहीं हैं, हम तो आपके बच्चे हैं. आपको सचिन पायलट से कहना चाहिए था कि आप नरेश को टिकट दो.''इतनी खुली बगावत के बाद अब कांग्रेस इस बात को लेकर अधिक सचेत है कि किसे टिकट दिया जाए. ऐसे में नरेश मीणा विधानसभा उपचुनाव में टिकट के सबसे प्रबल दावेदार हो सकते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चारागाह से हटाया अतिक्रमण
बासनी ग्राम में प्रशासन ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया।इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि...
હાલોલની કુમાર શાળાના વિજ્ઞાન શિક્ષક દ્વારા ચંદ્રયાન-3 નું મોડેલ બનાવી વિધાર્થીઓને ડેમો લોન્ચિંગની માહિતી અપાઈ.
હાલોલ કુમારશાળા મેથ્સ સાયન્સ ક્લબ અંતર્ગત નિયમિત રીતે વિવિધ પ્રવૃત્તિઓ શાળાના બાળકોને કરાવવામા...
White Paper News: श्वेत पत्र को लेकर को लेकर विपक्षी नताओं ने BJP पर बोला हमला, सुनिए बयान | Aaj Tak
White Paper News: श्वेत पत्र को लेकर को लेकर विपक्षी नताओं ने BJP पर बोला हमला, सुनिए बयान | Aaj Tak
અમરેલી જિલ્લામાં અવસર અભિયાન અંતર્ગત જિલ્લામાં તા.૧૩ નવેમ્બર,૨૦૨૨ સુધી મતદાન જાગૃત્તિ કાર્યક્રમો યોજાશે
ઓછું મતદાન ધરાવતા તમામ મતદાન મથક વિસ્તારોમાં અવસર રથ ફરશે, મતદારોને મતદાન કરવા માટે અપીલ કરવામાં...
সোণাৰি দলঙৰ সমীপত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা
সোণাৰি দলঙৰ সমীপত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা।
বৃদ্ধি পাইছে উদণ্ড বাইক চালকৰ দৌৰাত্ম্য ।
পৰিবহন বিভাগৰ...