वित्तमंत्री दीया कुमारी द्वारा दिया गया आम बजट पर पूर्व विधायक व कांग्रेस लोकसभा के प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ने अपनी प्रतिक्रिया में राज्य के आम बजट को बेहद निराशाजनक व जन विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का बजट निराशाजनक व प्रदेश की जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने जैसा है। गुंजल ने कहा कि प्रदेश में 6 महीने पहले ही बनी भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव में ही अपना लगभग आधा जनाधार खो चुकी हैं इसी को ध्यान में रखते हुए आज बजट में कई लोक लुभावन और ऐसी घोषणाएं की गई हे जिनके बारे में सरकार को भी नहीं पता कि वह कैसे, कब और कहा से पूरी होगी। गुंजल ने कहा कि बजट में युवाओं, किसानों,गरीबों, मजदूर वर्गों के लिए कोई ठोस योजना पर काम नहीं किया इन्हे सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित रखा गया है। गुंजल ने कहा कि पूरे बजट में राज्य को विकसित राज्य बनाने का विजन कहीं भी नजर नहीं आया। उन्होंने कहा सरकार के बजट में अगले 5 साल में राज्य को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने की कोई सोच और कोई विजन दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। गुंजल ने कहा कोटा के लिये कोई विशेष सौगात नही दी है। उन्होने कहा कि पिछले 10 वर्षो से भाजपा कोटा में एयरपोर्ट का गाना गा रही है राजस्थान सरकार भी उसी गाने को दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में गरीब मरीजो के लिए जीवन रक्षक दवाइयों एवं जांचों का दायरा नही बढ़ाया। कुल मिलाकर आम बजट जनता के साथ छलावा देने वाला निराशाजनक बजट है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हिंगणघाट शहर मे नगरपालिका मुख्याधिकारी हर्षल गायकवाड मार्गदर्शन मे
हिंगणघाट शहर मे नगरपालिका मुख्याधिकारी हर्षल गायकवाड मार्गदर्शन मे
Shivsena Special Report | शिवसेना भाजपनेच फोडली?; नक्की काय आहे कारण?, पाहा व्हिडीओ
Shivsena Special Report | शिवसेना भाजपनेच फोडली?; नक्की काय आहे कारण?, पाहा व्हिडीओ
गंगाजल प्रोजेक्ट में घोटाले को लेकर आंदोलन की चेतावनी:बिना मानक के डाली गईं पाइप लाइन
गंगाजल प्रोजेक्ट में घोटाले को लेकर आंदोलन की चेतावनी:बिना मानक के डाली गईं पाइप लाइन
તિલકવાડા તાલુકાના એક ગામની પીડિત મહિલાની મદદે પહોંચી પારિવારિક ઝઘડાનું સુખદ સમાધાન કરાવતી અભયમ ટીમ નર્મદા
તિલકવાડા તાલુકાના એક ગામની પીડિત મહિલાની મદદે પહોંચી પારિવારિક ઝઘડાનું સુખદ સમાધાન કરાવતી અભયમ...
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की जनता को सौगात, 187 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट
एमपी की शिवराज सरकार राज्य के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रही है। धार्मिक नगरी उज्जैन में...