जयपुर में आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर छह लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह रिपोर्ट सरदार सिंह गुर्जर की शिकायत पर दर्ज की है। पीड़ित ने मदन, रामवतार और शंकर के खिलाफ 6 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया हैं। करधनी थाना पुलिस ने शिकायत दर्जे कर जांच शुरू कर दी है। करधनी थाने के एएसआई प्रहलाद सिंह ने बताया- सरदार सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दी है। उसके भाई को आर्मी में नौकरी लगाने का झांसा देकर तीन बदमाशों ने उस के 6 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने सरदार सिंह की रिपोर्ट पर मदन, रामवतार और शंकर के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि 25 जुलाई 2022 को आरोपियों ने उस के छोटे भाई को आमरमी में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लिया। इसके बाद आरोपी आए दिन कोई ना कोई बहाना लगा कर समय निकाल रहे थे। दो साल पूरे होने के बाद भी बदमाश यही आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द नौकरी लग जाएगी। जब की उसका भाई ओवर एज हो चुका है। इस पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एएसआई चमन लाल ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
નડાબેટમાં 44 વિદ્યાર્થીનીઓને ભમરા કરડયા | SatyaNirbhay News Channel
નડાબેટમાં 44 વિદ્યાર્થીનીઓને ભમરા કરડયા | SatyaNirbhay News Channel
Iran-Israel तनाव से कहां जाएंगे Petrol-Diesel के दाम?
Iran-Israel तनाव से कहां जाएंगे Petrol-Diesel के दाम?
ঝাৰ খণ্ডত থাংদা প্ৰতিযোগিতাত সোণৰ পদক অৰ্জনকৰা দুই কিশোৰক দিচাংমুখত অনুসুচিত জাতি ছাত্ৰ সন্থাৰ সম্বৰ্ধনা।
শিৱসাগৰৰ দিচাং মুখৰ দুই কিশোৰক ঝাৰখণ্ডত অনুষ্ঠিত ৰাষ্ট্ৰীয় থাংদা প্ৰতিযোগিতাত সোণৰ পদক লাভ কৰি...
अलगाववादी अमृतपाल की गिरफ्तारी का इंतजार, धारा 144 लागू होने से घरों से कम निकल रहे लोग
अमृतपाल की ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख के रूप में जिस रोडे गांव में दस्तारबंदी...