बूंदी। धोखाधड़ी के दर्ज प्रकरण में गुजरात के मेहसाणा साइबर सेल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बूंदी के कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा के मामले में मंगलवार दूसरे दिन भी गुजरात मेहसाणा साइबर पुलिस बूंदी में ही डेरा डाले रही। यहां करीब आधा दर्जन लोगों से कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई तथा तीन चार लोगों को नोटिस देकर अनुसंधान के लिए तलब किया है। कोतवाली थाने के एएसआई ओम प्रकाश के अनुसार मेहसाणा साइबर सेल थाना पुलिस शहर की पुरानी धान मंडी लंका गेट रोड निवासी प्रमोद पुत्र रामप्रसाद माली को अनुसंधान के लिए अपने साथ ले गई है। इससे पहले गुजरात पुलिस सोमवार को अनुसंधान के लिए कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा को बूंदी लेकर पहुंची थी, जहां पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के बैंक संबंधित रिकार्ड खंगाले और खाते की जांच की। साइबर सेल आरोपी मनीष मेवाड़ा को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद सोमवार सुबह अपने साथ लेकर बूंदी पहुंची थी, जहां कोतवाली पुलिस की मदद से पुलिस ने अनुसंधान के दौरान आरोपी से नगदी रिकवर करने व लेनदेन को लेकर पूछताछ की। साइबर सेल के अनुसार आरोपी मेवाड़ा के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की राशि आई थी वह दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई। साथ ही इस प्रकरण में एक आरोपी गौरव सिंह की तलाश की जा रही है। इस डेढ़ करोड़ के लेनदेन के मामले में गुजरात पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। पुलिस के निशाने पर और भी कई लोग हैं, जिनसे अनुसंधान किया जाना है। फिलहाल मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કલેકટર કચેરી ખાતે મીડિયા સર્ટિફિકેશન અને મોનીટરીંગ કમિટીની બેઠક યોજાઇ
કચ્છ જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારીશ્રી અને કલેકટરશ્રી દિલીપ રાણાના અધ્યક્ષસ્થાને MCMCની બેઠક યોજાઈ
આજરોજ...
"আলোক প্রভঞ্জন ৱেলফেয়াৰ ছ’চাইটি"ৰ উদ্যোগত ২০২২ চনৰ ১৭ মাৰ্চত গুৱাহাটীৰ ৰবীন্দ্ৰ ভৱনত আয়োজিত অনুষ্ঠানত "দৈনন্দিন বাৰ্তা গোষ্ঠী"ৰ হৈ বিশিষ্ট শিল্পী সুদক্ষিণা শৰ্মাক সম্বৰ্ধনা জনোৱাৰ এক বিশেষ মুহূৰ্ত।
এক মধুৰ স্মৃতি ৰৈ গ'ল।
"আলোক প্রভঞ্জন ৱেলফেয়াৰ ছ’চাইটি"ৰ উদ্যোগত ২০২২ চনৰ ১৭...
Tajmahal के 500 मीटर के दायरे में कारोबारियों को राहत न मिलने पर हुई महापंचायत में सपा ने लिया हिस्सा
आगरा: ताजमहल की चहारदीवारी की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा...
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव का स्पीकर देवनानी ने किया समर्थन, बोले- 'होने चाहिए इलेक्शन'
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने अपने कैलेंडर में समय प्रस्तावित कर...