औंकार मीणा आत्मज श्री हीरालाल जाति मीणा निवासी कुम्हारिया थाना नमाना जिला बून्दी राज० का रहने वाला है। प्रार्थी की ग्राम कुम्हारिया में कृषि भूमि हैं मकान हैं। प्रार्थी ग्राम कुम्हारिया में शान्ति पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा था आज लगभग 3 माह पूर्वक रामप्रसाद आत्मज देवलाल की पुत्री रिंकू मीणा जो शादीशुदा है। जिसका पूर्व पति से रिश्ता खराब हो गया था इस कारण रिंकू मीणा का सामाजिक रिती रिवाज से विवाह विच्छेद भी हो गया था। रिंकू मीणा ने प्रार्थी के पुत्र मोनू मीणा से नाता विवाह कर लिया हैं और वर्तमान में रिंकू मीणा प्रार्थी के पुत्र मोनू मीणा के साथ निवास कर रही हैं जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नमाना में दर्ज हुई थी। जिसमें भी रिंकू मीणा को दस्तयाब कर दिनांक 24.06.2024 को महिला याना बून्दी में बयान दर्ज कर स्वतंत्र कर दिया है। इसके बावजूद भी रामप्रसाद मीणा आत्मज देवलाल, रामनाथ आत्मज देवलाल, भोजा आत्मज भूरा, रामेश्वर आत्मज भोजा, पुष्पेन्द्र आत्मज रामेश्वर, दिपक आत्मज रामनाथ निवासी ग्राम कुम्हारिया थाना नमाना जिला बून्दी राज० आदि व्यक्तियों ने प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार के व्यक्तियों को ग्राम कुम्हारिया से धमकिया देकर निकाल दिया हैं वर्तमान में प्रार्थी व उसका परिवार बून्दी में आश्रय लेकर जीवन यापन कर रहा है। प्रार्थी काश्तकार व्यक्ति हैं वर्तमान में काश्तकारी का महत्वपूर्ण समय हैं। प्रार्थी को मुलजिमान उसकी भूमि पर नही जाने दे रहे हैं और प्रार्थी की भूमि को जोतने भी नही दे रहे हैं प्रार्थी व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी रहे हैं कि जैसे ही गांव में आयेगा जान से खत्म कर देगे।दिनांक 22.06.2024 को प्रार्थी अपने घर पर अपनी पुत्री कविता मीणा व जवाई हरिसिंह मीणा को छोडकर आया था पीछे से उक्त व्यक्तियों ने प्रार्थी के घर पर हमला कर दिया और कविता मीणा व हरिसिंह मीणा के साथ मारपीट की जिससे हरिसिंह मीणा के हाथ में फेक्चर आ रहा हैं तथा पीठ में चोटे आई एवं कविता मीणा के कपडे फाड दिया है जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी के पुत्र जोनू मीणा दिनांक 23.06.2024 को थाना नमाना में दर्ज करवा दी थी परन्तु थाना नमाना द्वारा उक्त मुलजिमान के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही अमल में नही लाई गई हैं। इसके बाद उक्त व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी के घर पर चोरी की गई जिसमें प्रार्थी के 10 कट्टे गेहू दुकान रखे हुये, 50,000/-रूपये नकद व बक्से के ताले तोडकर सोने चांदी के जेवरात जिनमें एक कनकती चांदी की, पाइजेब चांदी के, एक मंगल सूत्र सोने का और खल का कट्टा आदि निकाल कर ले गये। खल के कट्टे के लिए मुकेश मीणा ने स्वीकार किया हैं खल का कट्ट्टा मैं निकाल कर लाया था। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी का पुत्र जोनू मीणा थाना नमाना में दर्ज करवाने गया तो थानाधिकारी द्वारा जोनू मीणा को थाने पर बेठा लिया गया और कोई कार्यवाही नही की गई। श्रीमान से निवेदन है कि उक्त मुलजिमानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस थाना नमान को प्रदान करने की कृपा करें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં આદર્શ હાઇસ્કૂલની ભાઇઓની ટીમ રાજ્યકક્ષાએ ચેમ્પિયન બની
તાજેતરમાં જ યોજાયેલ રાજ્યકક્ષાની અંડર 19 બેઝબોલ ભાઈઓની સ્પર્ધામાં ડીસાની આદર્શ હાઇસ્કુલની ટીમ...
TECH NEWS :- गेम चेंजर होगा अपकमिंग OnePlus 12 स्मार्टफोन, नए डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ करेगा एंट्री
OnePlus 12 के लॉन्च की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को संभावना है...
૧૩૫ સાવલી વિધાનસભા કોંગ્રેસનાં ઉમેદવાર તરીકે કુલદિપ સિંહ રાઉલજીના નામ પર મહોર.
૧૩૫ સાવલી વિધાનસભા કોંગ્રેસનાં ઉમેદવાર તરીકે કુલદિપ સિંહ રાઉલજીના નામ પર મહોર.
Telangana Election 2023: तेलंगाना दौरे पर PM मोदी, तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना | Latest
Telangana Election 2023: तेलंगाना दौरे पर PM मोदी, तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना | Latest