रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताने पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत बुरी तरह भड़क गए। पूर्व सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना का नाम बदलने और 25 लाख की जगह 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा देने को लेकर भी भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को पीएम मोदी एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री रूस में आयुष्मान भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताकर वाहवाही लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, सत्य ये है कि आयुष्मान योजना से देश के केवल 40 प्रतिशत परिवारों को ही महज 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा मिलती है जो की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नाकाफी है।अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि हमारी सरकार ने राजस्थान में चिरंजीवी योजना से सभी प्रदेशवासियों को 25 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज एवं 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी थी। हालांकि, वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को बेहतर करने की बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यही भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिंजो आबे की पार्टी 15 साल बाद बहुमत से चूकी:जापान में किसी को बहुमत नहीं, PM इशिबा बोले- हार के बाद भी पद पर रहूंगा
जापान में सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) गठंबधन को संसद में बहुमत नहीं मिल पाया है।...
Samvardhana Motherson Share News: FIIs ने की आज शेयर में खरीदारी, अभी भी है Buy करने का मौका?
Samvardhana Motherson Share News: FIIs ने की आज शेयर में खरीदारी, अभी भी है Buy करने का मौका?
નગરપાલિકા દ્વારા આજરોજ રાબેતા મુજબ પાણી અપાશે ચાર દિવસ બાદ
આથી વોર્ડનં-૪,૫,૬,૭ ની જાહેર જનતા ને જણાવવાનુ કે રવિવારે ૨૩/૭/૨૩ ના રોજ પાણીપુરવઠા ની નદીકિનારે...
Bajaj Auto Q2 Result Expectation: कल आएंगे नतीजे, क्या है D-Street की उम्मीदें? | Business News
Bajaj Auto Q2 Result Expectation: कल आएंगे नतीजे, क्या है D-Street की उम्मीदें? | Business News
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation का आख़िरी चरण, कितने मीटर दूर फंसे हैं मज़दूर? | Lallantop Show
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation का आख़िरी चरण, कितने मीटर दूर फंसे हैं मज़दूर? | Lallantop Show