कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट आज यानी 9 जुलाई को टोंक पहुंचे. देवली-भांची में हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम के घर पर श्रद्धांजलि दी. खुशीराम मीणा के परिजन से मिलकर उनकी मौत पर अफसोस जताया. कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का टोंक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में बजरी माफियाओं का राज है. भजनलाल सरकार कानून व्यवस्था के मामले में विफल रही है.उन्होंने कहा कि सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है. सरकार को गैर कानूनी काम करने वाले माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे विपक्ष में हैं. गैर कानूनी काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सदन में पूरी बात रखेंगे. सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में सरकार बने अभी 7 महीने हुए हैं. सरकार के मंत्री अभी से ही इस्तीफा दे रहे हैं, जो कि सरकार की विफलता को दर्शाता है. जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं. हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. सरकार हाथ पर हाथ डालकर बैठी है. सरकार लोकसभा और राज्यसभा में दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में हालात बहुत बेहतर हैं. आतंकवादी हमारे जवानों को शहीद कर रहे हैं. सरकार को जवाब तो देना पड़ेगा. सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि सितंबर से पहले वहां चुनाव होने हैं, ऐसे में केंद्र सरकार को हालातों पर सोचना होगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Chhattisgarh First Phase Voting: छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर वोटिंग, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी
Chhattisgarh First Phase Voting: छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर वोटिंग, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी
तळेगाव ढमढेरे परिसरात धुमाकूळ घालणारा दुसरा बिबट्या जेरबंद, पहा व्हिडिओ
तळेगाव ढमढेरे परिसरात धुमाकूळ घालणारा दुसरा बिबट्या जेरबंद
आकाश भोरडे
तळेगाव ढमढेरे,...
Took a review meeting of the Garima project.
The project aims for the safety of women and adults.
Took a review meeting of the Garima project.
The project aims for the safety of women...
સુરેન્દ્રનગરનાં યુવકને સળગાવનાર કિન્નર ‘સાનિયા’ની ધરપકડ
સુરેન્દ્રનગર શહેરના બંશીધર સોસાયટીમાં રહેતા યુવક ધીરૂ પરાલીયા મુળચંદ નજીક નર્મદા કેનાલ પાણી સળગતી...
টিংখাঙৰ চাৰেং পথাৰ গাঁৱত বিদ্যুৎপৃষ্ট হৈ এজন যুৱকৰ মৃত্যু
টিংখাঙত শোকাৱহ ঘটনা। বিদ্যুৎপৃষ্ট হৈ এজন যুৱকৰ মৃত্যু। মৃত যুৱকজন ৰাজগড় আৰক্ষী চকীৰ অধীনস্থ...