भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे. राहुल ने मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन किए. कांग्रेस नेता ने बछरावां के चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद रहीं सोनिया गांधी भी इस मंदिर में आती थीं. लोकसभा चुनाव के दौरान वोटिंग वाले दिन राहुल ने पिपलेश्वर हनुमान जी के मंदिर में दर्शन किए थे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी सुबह 10 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे जहां वह कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे. हाल से संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से तीन लाख 90 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया था. अब मंगलवार को उनके आने का कार्यक्रम तय हुआ है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बीजेपी नेता ने दी सलमान खान को सलाह:बोले- बिश्नोई समाज से माफी मांग लो
मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12...
कोटा में हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदा स्टूडेंट, जेईई की तैयारी कर रहा था, एमपी का था रहने वाला
कोटा में हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाने से स्टूडेंट की मौत हो गई। स्टूडेंट एमपी का रहने वाला...
Honda NX500 ADV की प्री-बुकिंग हुई शुरू, भारतीय बाजार में लेगी CB500X की जगह
Honda NX500 एडवेंचर टूरर को इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते...