जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। हमले में घायल 5 जवानों को कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया है।हमले को लेकर सेना के सूत्रों से लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। इसके मुताबिक, यह हमला 3 आतंकियों ने किया था। वे एडवांस हथियारों से लैस हैं। ये आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के लिए एक लोकल गाइड ने भी आतंकियों की मदद की थी।दरअसल, सुरक्षाबल कुठआ के लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दोपहर 3.30 बजे तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर घात लगाकर ग्रेनेड से हमला किया। साथ ही फायरिंग भी की। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है।हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है। यह संगठन प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ही एक शाखा है। संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला 26 जून को डोडा में मारे गए 3 आतंकियों की मौत का बदला है। साथ ही बताया कि आतंकियों ने हमला हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन से किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hero Xtreme 125R भारतीय बाजार में 95 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Hero Xtreme 125R में एक यूनिक हेडलैंप अपफ्रंट के साथ रेजर शार्प स्टाइलिंग दी गई है जो मोटरसाइकिल...
આગામી 12 ઓગસ્ટના રોજ મુખ્યમંત્રીના હસ્તે લોકાર્પણ થનાર વટેશ્વર વનની કામગીરીનું નિરીક્ષણ કરતા કેબિનેટ મંત્રી કિરીટસિંહ રાણા
માહિતી બ્યુરો, સુરેન્દ્રનગર:
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં આગામી 12 ઓગસ્ટના રોજ મુખ્યમંત્રીશ્રી...
Maharashtra Politics: अगर CM Shinde हुए अयोग्य करार, तो क्या है BJP के पास नया प्लान ? | Aaj Tak
Maharashtra Politics: अगर CM Shinde हुए अयोग्य करार, तो क्या है BJP के पास नया प्लान ? | Aaj Tak
हिमाचल में बर्फबारी.. देखे अटल टनल का हाल
हिमाचल प्रदेश में रवीरवार को मौसम ने करवट ली। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बूंदाबांदी के साथ...