राजस्थान बीजेपी में किरोड़ी लाल मीणा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हलचल मची हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ किरोड़ी लाल मीणा अपनी बात पर टिके हुए हैं. इस्तीफा देने के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया. जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. किरोड़ीलाल मीणा को फिर से 10 दिन बाद मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया गया है. वहीं दूसरी तरफ किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने बड़ा बयान दिया है. गोलमा देवी ने कहा कि पद हो या ना हो किरोड़ी लाल मीणा पहले भी जनता की सेवा के लिए संघर्ष करते थे और आज भी कर रहे हैं. जनता के काम के लिए पद की कोई जरूरत नहीं होती है. वह अपनी बात पर टिके हुए हैं. गोलमा देवी ने आगे कहा कि उन्होंने जो संघर्ष किया उस संघर्ष में कोई नेता उनके साथ नहीं रहा. सबने अपने-अपने घर बनाए हैं. हमारा आज भी छपरा वाला घर है. गोलमा देवी ने आगे कहा कि डॉक्टर साहब ने जो कहा वह हमेशा करके रहते हैं. इस्तीफा दे दिया मतलब दे दिया वे संघर्ष करते आए हैं. आगे भी संघर्ष करते रहेंगे पद हो चाहे ना हो. आपको बता दें लोकसभा चुनावों के दौरान डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि अगर बीजेपी उम्मीदवार दौसा सीट हारी तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि पीएम मोदी ने उन्हें 7 सीटों की जिम्मेदारी दी है. इन सीटों में से अगर एक भी सीट पर बीजेपी हारी तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इन सात सीटों में से बीजेपी 4 सीटें हार गई जिनमें दौसा, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर और भरतपुर सीट शामिल है. जिसके बाद उन्होंने बीते दिनों पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Meerut Police Viral Video: Road पर बिखरी बुजुर्ग की दाल, पुलिस वाले ने किया ऐसा काम पेश कर दी मिसाल
Meerut Police Viral Video: Road पर बिखरी बुजुर्ग की दाल, पुलिस वाले ने किया ऐसा काम पेश कर दी मिसाल
સલુણ સાર્વજનિક હાઇસ્કૂલ ખાતે ભારત માતા પૂજન અને સંસ્કૃત સપ્તાહનું આયોજન
ભારત દેશની સ્વતંત્રતાના ૭૫ વર્ષ પૂર્ણ થયાના રૂડાં અવસરે સમગ્ર દેશમાં “આઝાદી કા અમૃત...
Diwali 2024 पर खरीदनी है Audi, BMW, Mercedes की लग्जरी कार, इन पर मिल रहा लाखों रुपये के Discount Offers
Diwali 2024 पर बड़ी संख्या में लोग Cars And SUVs खरीद रहे हैं। अगर आप भी इस मौके पर Audi BMW...
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज, छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे छात्र नेता
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस मारते हुए गाड़ी में बैठाया. प्रदर्शन...
256 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ जल्द मार्केट में एंट्री लेगा Samsung का ये स्मार्टफोन, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल
सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए आए दिन नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है ताकि उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस मिल...